फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: मान्या सिंह का साथ देना प्रियंका चौधरी को पड़ा भारी, बिग बॉस ने दे डाली यह सजा

Wed, 05 Oct 2022 12:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Oct 2022 12:35 AM IST
सार

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस के सीजन 16 में शुरू होने के साथ ही कई विवाद देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Priyanka Choudhary get punishment for avoiding nimrat kaur instruction in bb house
प्रियंका चौधरी - फोटो : Social media

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस के सीजन 16 में शुरू होने के साथ ही कई विवाद देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां घर के कामों को लेकर घर के सदस्य आपस में झगड़ रहे हैं, तो वहीं बिग बॉस भी बारीकी से घरवालों की हर एक हरकत पर नजर रख उन्हें माकूल सजा दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस की सजा का शिकार हुई अभिनेत्री प्रियंका चौधरी।

Bigg Boss 16: Priyanka Choudhary get punishment for avoiding nimrat kaur instruction in bb house
टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा और मान्या सिंह - फोटो : Social media

दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बॉस में सभी घर वालों को दूसरे ही दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया की जानकारी देकर चौंका दिया था। इसके बाद बिग बॉस के निर्देशानुसार सभी घरवालों ने दो-दो सदस्यों के नाम नॉमिनेशन के लिए दिए थे। इस प्रक्रिया के दौरान टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा और मान्या सिंह का सॉरी बोलना उन पर भारी पड़ गया, जिसकी वजह से बिग बॉस में तीनों को अगले आदेश तक घर के सारे काम करने की सजा सुनाई थी।

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 16: Priyanka Choudhary get punishment for avoiding nimrat kaur instruction in bb house
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस सजा के बाद से ही तीनों सदस्य अपने-अपने काम कर रहे थे, लेकिन इस बीच मान्या और टीना के बीच किचन के कुछ काम को लेकर बहस बाजी हो गई, जिस पर प्रियंका मान्या का समर्थन करती नजर आईं। इसके अलावा प्रियंका कई बार कैप्टन निमृत की बात को अनदेखा कर बिग बॉस के आदेश के खिलाफ जाकर घर के काम करती भी दिखीं। ऐसे में मान्या का साथ देना प्रियंका पर ही भारी पड़ गया और बिग बॉस ने उनके इस बर्ताव के लिए प्रियंका को सजा सुना दी।

Richa Chadha-Ali Fazal Reception: मुंबई में आयोजित हुआ अली-ऋचा का रिसेप्शन, बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16: Priyanka Choudhary get punishment for avoiding nimrat kaur instruction in bb house
प्रियंका चौधरी - फोटो : Social media

बिग बॉस ने कैप्टन निमृत को कन्फेशन रूम में बुलाकर कहा कि प्रियंका उनकी बात टाल कर बार-बार घर के काम कर रही हैं। इसलिए अब टीना, सौंदर्या और मान्या में से निमृत किसी एक सदस्य को सजा से मुक्त कर सकती हैं। वही उस एक सदस्य की जगह प्रियंका को घर के काम करने की सजा दे सकती हैं। इस पर निमृत कहती हैं कि प्रियंका को मान्या का काम करना पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए उन्होंने मान्या को सजा से मुक्त करते हुए प्रियंका को घर के काम करने की सजा सुनाई।

PS-1 Box Office Collection Day 5: पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, पांच दिन में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed