{"_id":"633c75b51bfb295d3d13e5f1","slug":"bigg-boss-16-soundarya-sharma-and-shiv-thakare-heated-up-an-argument-actress-cried-bitterly-after-debate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:06 AM IST
सार
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वापसी कर चुका है। शो के नए सीजन के शुरू होते ही घर के अंदर काफी वाद-विवाद और तकरार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
1 of 4
सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ वापसी कर चुका है। शो के नए सीजन के शुरू होते ही घर के अंदर काफी वाद-विवाद और तकरार देखने को मिल रही है। शो को शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं और तीन दिनों में ही घर वालों के बीच मतभेद और मनमुटाव होने शुरू हो चुके हैं। इसी क्रम में हाल ही में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी घर वालों के बीच तकरार देखने को मिली।
2 of 4
सौंदर्या शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज प्रसारित हुए एपिसोड में सौंदर्या शर्मा और शिव के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। दोनों के बीच यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने दूसरे से बात करने से भी इनकार कर दिया। दरअसल, घर में राशन को लेकर आए नए नियम के बाद सौंदर्या साजिद से बात करने उनके कमरे में गई थी। जहां शिव ने उनसे गलत तरीके से बात की। सौंदर्या को उनका यह बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके बाद उन्होंने शिव को बेशर्म बोल दिया, जिससे शिव अपना आपा खो बैठे।
दोनों के बीच यह बहस बढ़ती चली गई, जिसके बाद घरवाले दोनों की इस बहस को खत्म कराने की कोशिश करते नजर आए। बाद में घरवालों के समझाने पर शिव ने सौंदर्या से माफी भी मांगी, लेकिन उनके बर्ताव से दुखी सौंदर्या जाने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद सौंदर्या रोती भी नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ लड़कियों से बदतमीजी करने के आरोप पर शिव भी भावुक हो गए और अपनी सफाई देते हुए रोने लगे।
इसके अलावा आज के एपिसोड में बिग बॉस ने साजिद खान को घरवालों के ऊपर एक स्टैंड अप कॉमेडी शो करने का आदेश दिया। इसके बाद साजिद ने स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए सभी घरवालों के बारे में बताया। उनके इस शो से जहां घर के कई सदस्य खुश नजर आए तो वहीं कुछ ने उनके इस शो को पर्सनल अटैक करार दिया। इतना ही नहीं शालीन भनोट और साजिद के बीच स्टैंड अप कॉमेडी को लेकर छोटी सी नोकझोंक भी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।