{"_id":"62ece660303007264b0648ba","slug":"bigg-boss-16-salman-khan-hosted-show-to-start-from-1st-october-2022-on-colors-channel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: नए सीजन के साथ इस दिन वापसी करेंगे सलमान खान, बिग बॉस के घर में कैद होंगे ये कलाकार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: नए सीजन के साथ इस दिन वापसी करेंगे सलमान खान, बिग बॉस के घर में कैद होंगे ये कलाकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो कहे जाने वाले 'बिग बॉग' का नाम आते ही दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट भर जाती है। यह शो पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जिसमें फैंस को उनके बहुत से पसंदीदा कलाकारों को एक ही छत के नीचे देखने का मौका मिलता है। इसका हर सीजन आते ही सभी की पहली पसंद बन जाता है, जिसकी वजह से इसके पिछले सभी सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं। ऐसे में मेकर्स आने वाले 16 वें सीजन के साथ कोई लापरवाही नहीं करना चाहते हैं। 'बिग बॉस 16' के लिए मेकर्स ने अभी से अपनी कमर कस ली है। जहां पिछले दिनों खबर थी सलमान खान ने शो को होस्ट करने के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। वहीं अब इस शो को लेकर एक और बड़ी अपडेट आ रही है, जिसे सुन शो के फैंस की लॉटरी लग जाएगी।
2 of 4
बिग बॉस
- फोटो : SELF
सितंबर में पहला प्रोमो शूट करेंगे सलमान खान
बीते कई वर्षों से दर्शकों के दिलों पर एकक्षत्र राज करने वाले 'बिग बॉस' के मेकर्स को इस बार अपना प्रभाव कायम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। क्योंकि इस बार दर्शकों ने इसके जैसी ही ओटीटी पर प्रसारित हुए शो 'लॉकअप' को भी खूब प्यार दिया था। ऐसे में मेकर्स लगातार शो के लिए बढ़िया से बढ़िया कंटेस्टेंट्स को खोजने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही मीडिया में शो के प्रोमो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अगले महीने यानी सितंबर के दूसरे हफ्ते में 'बिग बॉस 16' के प्रोमो की शूटिंग करेंगे।
3 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन शुरू होगा शो का प्रसारण
'बिग बॉस' के 16वें सीजन के प्रोमो की शूटिंग के साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में शो की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में प्रोमो शूट करने के बाद ही सलमान शो की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। खबरों के मुताबिक इस शो का प्रसारण एक अक्तूबर से कलर्स पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बिग बॉस का घर
ऐसी होगी थीम और ये होंगी कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 16' की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं। कुछ ही दिन पहले इस सीजन के सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों को देख साफ पता लग रहा था कि इस बार 'बिग बॉस 16' की थीम एक्वा होने वाली है, जिसमें घर के चारों तरफ पानी जैसा फील दिया जाएगा। इसके साथ ही जहां तक कंटेस्टेंट्स के नाम का सवाल है तो इस बार शो में मुनव्वर फारूकी का आना लगभग तय है। उनके साथ ही ईरानी, मोहित मलिक, नकुल मेहता और राज अनादकट को भी अप्रोच किया गया है। इन सभी कलाकारों के अलावा टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी को भी ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।