विवियन डिसेना टीवी सीरियल मधुबाला से काफी पॉपुलर हुए। इन दिनों वह बिग बॉस में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। दर्शक भी शो में उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस के घर के अंदर विवियन डिसेन और करण वीर मेहरा के बीच बहस हो गई। इस बहस में करण से विवियन को खूब खरी खोटी सुनाई और एक ताना भी मारा। ऐसे में विवियन भी चुप नहीं बैठे और करण को बहुत ही अच्छा जवाब दिया।
Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा ने मारा काम को लेकर ताना, विवियन डिसेना ने दिया तगड़ा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:15 PM IST
सार
बिग बॉस 18 में अभिनेता विवियन डिसेना बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। इस शो में आए दिन उनका किसी ना किसी से झगड़ा या बहस हो जाती है। हाल ही में प्रतियोगी करण वीर मेहरा ने उन पर तंज कसा जिसका करारा जवाब विवियन ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन