{"_id":"673ada901d8b1f1ddd04f32d","slug":"bigg-boss-18-karan-veer-mehra-confesses-having-feelings-for-chum-darang-said-i-like-her-a-lot-as-per-report-2024-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए कबूली अपनी भावनाएं, बोले- मैं बहुत पसंद करता हूं","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए कबूली अपनी भावनाएं, बोले- मैं बहुत पसंद करता हूं
Mon, 18 Nov 2024 12:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:04 PM IST
सार
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के नए एपिसोड में करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार किया और यहां तक कह दिया कि कब उन्हें उसके लिए अपनी भावनाओं का एहसास हुआ है।
विज्ञापन
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 18 में रोज कोई ना कोई नया कारनामा देखने को मिल ही जाता है। लेकिन इस बार टकरार के साथ प्यार भी देखने को मिला। वीकेंड का वार एपिसोड ने दर्शकों को कई वजहों से बांधे रखा। हालांकि, शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसा पल था जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता जब करण वीर मेहरा ने चुम दरंग के लिए अपनी फीलिंग्स कबूल की। यह भी देखा गया कि चुम ने भी करण के लिए अपनी फीलिंग्स कबूल की।
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
सलमान खान ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया। टास्क में कंटेस्टेंट को दूसरे घरवालों द्वारा उनके बारे में कही गई बातें पढ़नी थीं और अंदाजा लगाना था कि यह किसने कहा होगा। करण वीर ने एक स्टेटमेंट पढ़ा, जिसमें किसी ने उन्हें 'दोस्त' के लिए 'नाकाबिल' कहा था। उन्होंने श्रुतिका पर यह कहने का आरोप लगाया और उनका अनुमान सही निकला।
View this post on Instagram
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
इस टॉस्क के दौरान, जवाब का सही अनुमान लगाने के बाद, आरोपी को जूस का कड़वा शॉट पीना पड़ा। ड्रिंक लेते समय, श्रुतिका ने करण वीर को फिर से चिढ़ाया और उससे पूछा कि क्या वह सच में चुम से प्यार करता है। तब करण वीर मेहरा ने स्वीकार किया, "सबसे प्यार करता हूं, चुम से थोड़ा ज्यादा करता हूं।"
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बाद में शिल्पा शिरोडकर और चुम दरंग से बात करते हुए करण वीर ने फिर से अपनी भावनाओं को कबूल किया। शिल्पा ने उनसे उनकी झिझक का कारण पूछा और सवाल किया कि क्या यह शो की वजह से है। करण वीर ने कहा, "बेशक हम एक-दूसरे को पसंद कर सकते हैं, अगर हम बाहर मिलते हैं, तो हम चिल करेंगे।" यह सुनकर वह जोर से हंस पड़ी और उससे पूछा, "वह क्यों घबरा रहा है?" चुम ने भी नर्वस होने की बात स्वीकार की।
Pushpa 2: क्या बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का होगा राज, 1000 करोड़ी बन पाएगी फिल्म? प्रशंसकों को हैं उम्मीदें
Pushpa 2: क्या बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का होगा राज, 1000 करोड़ी बन पाएगी फिल्म? प्रशंसकों को हैं उम्मीदें
विज्ञापन
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
शिल्पा से बात करते हुए करण वीर ने बताया, "वह (चुम) भी मुझे बहुत पसंद करती है।" शिल्पा ने चुम को सलाह दी कि वे सिर्फ इसलिए "दरवाजे बंद न करें" क्योंकि वे किसी शो में हैं। करण वीर ने फिर कहा, "मुझे वह (चुम) बहुत पसंद है। और वह भी मुझे पसंद करती है, मुझे पता है।" शिल्पा ने करण वीर के बयान से सहमति जताई।
Baaghi 4 First Poster: बागी 4 का पहला पोस्टर जारी, खूंखार लुक में नजर आए टाइगर श्रॉफ, जानिए कब होगी रिलीज
Baaghi 4 First Poster: बागी 4 का पहला पोस्टर जारी, खूंखार लुक में नजर आए टाइगर श्रॉफ, जानिए कब होगी रिलीज