बिग बॉस 13 को खत्म हुए लगभग एक महीना खत्म हो गया है। शो में कई कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के दोस्त बने। तो कई कंटेस्टेंट्स की इतनी दुश्मनी हुई कि बाहर निकलने के लिए बाद एक दूसरे से मिलना तो दूर शक्ल तक नहीं देखना चाहते। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स इन दिनों री-यूनियन कर रहे हैं। शो से बाहर आते ही शहनाज गिल और पारस छाबड़ा तुरंत अपने नए शो से जुड़ गए। लेकिन अब लगता है कि शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी जल्द ही टेलीविजन पर दस्तक देने वाले हैं।
बिग बॉस खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने पहुंचे विकास गुप्ता, हुई ये खास बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये चर्चाएं इसलिए उठ रही हैं क्योंकि बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता (जो कि पेशे से प्रोड्यूसर हैं) सिद्धार्थ से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस मुलाकात के बारे में विकास ने खुद मीडिया को बताया है। विकास और सिद्धार्थ की मुलाकात की खबरों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच जरूर कोई खिचड़ी पक रही है। सिद्धार्थ से मुलाकात के बाद विकास ने खुद इस मुलाकात के पीछे का राज खोला है।
दरअसल विकास ने सिद्धार्थ से मुलाकात करने के बाद एक मीडिया हाउस से चर्चा की। इस चर्चा में विकास ने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से मिलने उनके घर गए थे। दोनों ने इस दौरान फ्यूचर प्लान्स को लेकर चर्चा की है। विकास ने बताया, 'मैं सिद्धार्थ शुक्ला के घर बिग बॉस के बारे में बात करने नहीं बल्कि सिद्धार्थ के फ्यूचर प्लान्स के बारे में जानने गया था। एक दोस्त होने के नाते मेरे लिए जानना जरूरी थी कि सिद्धार्थ अब आगे क्या करने की सोच रहे हैं।'
गौरतलब है कि बिग बॉस सो के दौरान विकास गुप्ता और सिद्धार्थ के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। विकास गुप्ता की एंट्री शो में देवोलीना की जगह पर हुई थी। दरअसल देवोलीना शो के दौरान बीमार हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए बाहर भेजा गया था जिसके बाद शो में विकास की एंट्री हुई। शुरुआत में विकास को किसी ने पसंद नहीं किया। बाद में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ खूब जमी थी।
वहीं बात करें सिद्धार्थ शुक्ला की तो बिग बॉस में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों की जोड़ी को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। लेकिन शहनाज इन दिनों अपने दूसरे रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में व्यस्त हैं। इस शो के एपिसोड्स में भी सिद्धार्थ शुक्ला को देखा गया। शहनाज भी शो में सिद्धार्थ को काफी मिस करती कहती हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि विकास और सिद्धार्थ की मुलाकात क्या रंग लाती है।
पढ़ें: इस अभिनेत्री ने दुनिया को कहा अलविदा, 33 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुआ निधन