'बिग बॉस' में नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा दी जाती है। नियम उल्लंघन न करने की बात को 'बिग बॉस' शो के दौरान कई बार घरवालों से कहते आए हैं। घर के सभी कंटेस्टेंट को देखकर ऐसा लगता है कि वह 'बिग बॉस' की बात को गंभीरता से नहीं ले रहे। इसलिए अब 'बिग बॉस' ऐसा फैसला लेने वाले हैं जिसे जानकर घरवालों के पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी।
घरवालों ने कर दिया कुछ ऐसा गुस्से से तिलमिलाए 'बिग बॉस', लेंगे ऐसा फैसला जो अब तक नहीं हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में बार बार अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल न करना, दिन में न सोना और माइक से छेड़खानी न करने जैसे कुछ नियम घर में रहने वाले सभी कंटेस्टेंट को फॉलो करने पड़ते हैं। इन नियमों का लगातार उल्लंघन होने पर घरवालों को सजा भी दी जाती है। हाल ही में 'बिग बॉस' का एक प्रोमो आया है जिसमें घरवालों को 'बिग बॉस' ने ऐसी सजा दी है जिसे जानकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में बैठे है और 'बिग बॉस' उनकी डांट लगा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले किस तरह से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। रोमिल का दिन में सोना, कुछ कंटेस्टेंट का माइक पहनकर पूल में आना और कृति का माइक को छिपाकर दूसरे कंटेस्टेंट से बात करना सभी कुछ वीडियो में दिखाया गया है।
#BB12 ke ghar mein chid gayi hai jung! Kya #KritiVerma ki harkatein le aayegi gharwalon ke beech daraar? Janne ke liye dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje. pic.twitter.com/pWd8QGyID6
वीडियो में 'बिग बॉस' घरवालों से कह रहे हैं कि वह सभी नियमों के प्रति गंभीर नहीं हैं। इस वजह से कैप्टन रोशमी-कृति से नॉमिनेशन में सुरक्षित रहने का अधिकार छीन रहे हैं। 'बिग बॉस' के यह कहते ही घर का माहौल खराब हो जाता है। खान सिस्टर्स की कृति से बहस शुरू हो जाती है और वह घरवालों को यह कहते हुए दिखाई देती हैं कि आपने हमें न चुनकर उन्हें चुना तो फिर बने अच्छे कैप्टन।
वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही दीपिका कृति को समझाने आती हैं तो वह उन पर ही बरस पड़ती हैं। वह कहती हैं इन्हें तो हर बात का पतंगड़ बनाना है। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि घर में 'बिग बॉस' का यह आदेश क्या नया बवाल लेकर आता है। आपको बता दें, इस हफ्ते 'बिग बॉस' ने सभी नॉमिनेट सदस्यों को सुरक्षित कर दिया है। यानी कि पहले हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ।