फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बिहारी कंटेस्टेंट ने 'बिग बॉस' में आते ही जीता सबका दिल, घर देख कही ऐसी बातें छूट जाएगी हंसी

Mon, 17 Sep 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Bihari contestant Deepak Thakur and Urvani Vani video will make you laugh
deepak thakur

'बिग बॉस सीजन 12' का घर हर बार की तरह इस बार भी किसी महल से कम नहीं है। घर में हर तरह की सुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया और घर स्टाइलिश बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ऐसा लगता है कि 'बिग बॉस' की इस नायाब थीम को देखकर बिहार के इस कंटेस्टेंट का सिर ही चकरा गया है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि 'बिग बॉस' का नया प्रोमो इस ओर इशारा कर रहा है।


 
Bigg Boss season 12 Bihari contestant Deepak Thakur and Urvani Vani video will make you laugh
deepak thakur bigg boss

बिग बॉस के घर में आने का हर शख्स का सपना होता है। यह सपना बिहार के दीपक ठाकुर और उनकी जोड़ीदार उर्वशी वानी का भी था। यह दोनों इस सीजन में बतौरी जोड़ी आए हैं। दीपक गायक हैं तो वहीं उर्वशी उनकी शिष्या। दीपिक ठाकुर घर में आए सदस्यों में से सबसे ज्यादा मजाकिया और देसी अंदाज में दिखे। हाल ही में कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दीपक ठाकुर का सिर घर की चीजों को देखकर चकरा जाता है और वह खुद से ही बात करना शुरू कर देते हैं।

Bigg Boss season 12 Bihari contestant Deepak Thakur and Urvani Vani video will make you laugh
deepak thakur bigg boss 12

वीडियो में दिखाया गया है कि दीपक बाथरूम में है जहां पर वह जकूजी को देखकर कहते हैं कि पहली बार पता चला कि इसे जकूजी कहते हैं। इसके बाद दीपिक शीशे के सामने खड़े होते हैं और आस पास लगी चीज को गौर से देखते हैं और अपनी जोड़ीदार को बुलाकर कहते हैं कि समझ नहीं आ रहा यह चप्पू आखिर यहां लगे क्यों है? वहीं नल से पानी की जगह बल्ब लटके हुए हैं।
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Bihari contestant Deepak Thakur and Urvani Vani video will make you laugh
Deepak Thakur and Urvani

इस वीडियो में दीपक अपने बिहारी अंदाज में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं उनकी जोड़ीदार उर्वशी भी उनका पूरी तरह साथ देती हुई दिखाई दे रही हैं। शो में आते ही अनूप जलोटा और जसलीन के अलावा फैंस को सबसे ज्यादा जिसने अपनी ओर आकर्षित किया तो वह दीपक ठाकुर ही हैं। दीपक ठाकुर घर में आए सभी लोगों में से अब तक सबसे ज्यादा सही और जमीन से जुड़े हुए लगे।

विज्ञापन
Bigg Boss season 12 Bihari contestant Deepak Thakur and Urvani Vani video will make you laugh
deepak thakur

इस वीडियो के अलावा कलर्स के ट्विटर हैंडिल ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपक सभी घरवालों के सामने गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दीपिक सभी घरवालों के सामने बिग बॉस के शो को लेकर गाना गाते हैं और सभी का दिल जीत लेते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो जरूर कहा जा सकता है दीपक ने पहले ही दिन से लोगों के दिलों पर कब्जा जमाने का काम शुरू कर दिया है।
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed