{"_id":"5bae4193867a551142223a85","slug":"bigg-boss-somi-khan-blames-deepak-thakur-for-touching-her-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपक ठाकुर के टॉप खींचने से दंग रह गईं सोमी खान, बोलीं- 'बिग बॉस से बात करूंगी अब'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दीपक ठाकुर के टॉप खींचने से दंग रह गईं सोमी खान, बोलीं- 'बिग बॉस से बात करूंगी अब'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के 11वें एपिसोड में घर में नया कैप्टन चुना जाएगा और साथ ही तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा मिलेगी। इस बीच घर में आज रात कैप्टेंसी के लिए टास्क भी होगा जिसमें नेहा और करणवीर आमने सामने होंगे। लेकिन इन सबसे परे बड़ी बात ये देखने को मिलेगी कि घर में सबसे फनी अंदाज में रहने वाले दीपक ठाकुर पर सोमी खान ने उनका टॉप खींचने का आरोप लगाया है जिसके चलते दीपक और खान सिस्टर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिलेगा...
2 of 5
tv show
दरअसल, वूट पर शो के प्रीव्यू की वीडियो में खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) और दीपक ठाकुर में इस बात को लेकर लड़ाई हो रही है दीपक सोमी से फिजिकल हुए हैं। सोमी ने अपनी बहन सबा को बताया कि दीपक ने उसके साथ बदतमीजी की है। लेकिन दीपक इस बात को मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।
3 of 5
tv show
वीडियो में सबा खान भी रोती हुईं दिख रही हैं और कह रही है कि मजाक की भी कोई हद होती है। वीडियो से साफ पता चल रहा है कि दोनों बहन दीपक को टारगेट कर रही हैं। सोमी टॉप को लेकर तो सबा खान दीपक के लगातार मजाक करने के रवैये को लेकर। लेकिन दीपक ने दोनों बहनों को हाथों-हाथ जवाब दे इन आरोपों से कन्नी काट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tv show
दरअसल, सोमी ने अपनी बहन को बताया कि 'दीपक मेरे टॉप से छेड़खानी कर रहा था।' वीडियो में सोमी खुद इस वारदात को अपनी बहन को बता रही हैं। वहीं, दीपक की जोड़ीदार उर्वशी, दीपक को बार-बार समझा रही हैं कि वह ना बोलें, लेकिन दीपक यह कहते दिख रहे हैं कि अगर वह नहीं बोलेंगे तो दर्शक उन्हें गलत समझेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
tv show
बता दें कि दीपक बहुत गुस्से में हैं और आगे कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने खुद को साबित करने के लिए बोलना ही पड़ेगा। लेकिन उर्वशी ने ये सारी बातें सुन दीपक से कहा कि वह उनसे बात ना करें तो भोजपुरी गायक ने कहा ' हम तुम्हारे हिसाब से नहीं खेलेंगे, हम वहीं करेंगे जो हमे ठीक लगेगा।' बाकी की हकीकत आज रात के शो में पता चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।