फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Jain: डिप्रेशन से जूझ रहीं अंकिता का सहारा बने थे विक्की जैन, ऐसे तय किया दोस्ती से शादी तक का सफर

Mon, 01 Aug 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 01 Aug 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Birthday: Vicky Jain and Ankita Lokhande love story Know How there friendship turned into marriage
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे पिछले साल दिसंबर में विक्की जैन से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आज उनके पति विक्की जैन का जन्मदिन है। 1 अगस्त 1986 को रायपुर, छत्तीसगढ़ मे जन्मे विक्की जैन एक बिजनेसमैन हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको अंकिता और विक्की की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जो बेहद दिलचस्प है। विक्की अंकिता की जिंदगी में उस समय आए जब वह अपने टूटे दिल को संभालने की कोशिश कर रही थीं। ऐसे में अंकिता का साथ देते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं और दोस्ती प्यार में बदल गई। 

Birthday: Vicky Jain and Ankita Lokhande love story Know How there friendship turned into marriage
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

कैसे हुई थी मुलाकात
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे एक दूसरे को 2013 से जानते थे। लेकिन उनकी मुलाकात 2018 में एक पार्टी में हुई थी। दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच एक कनेक्शन बनने लगा। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताने लगे और बहुत अच्छे दोस्त बन गए। विक्की से पहले अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में थीं और दोनों का ब्रेकअप होने के बाद डिप्रेशन से जूझ थीं। ऐसे में विक्की ने अंकिता को संभाला और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे।

Birthday: Vicky Jain and Ankita Lokhande love story Know How there friendship turned into marriage
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

2019 में किया था प्रपोज
विक्की और अंकिता की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। अंकिता अक्सर ही विक्की के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा हर जगह होने लगी। लेकिन तब तक किसी ने खुलकर इस पर बात नहीं की। इसके बाद 2019 में विक्की ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अंकिता को शादी के लिए प्रपोज किया। अंकिता ने सोशल मीडिया पर विक्की की तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर अंकिता को प्रपोज कर रहे थे। दोनों की प्यारी सी लव स्टोरी को कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। खासकर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विक्की को कई बार ट्रोल किया गया, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे नजरअंदाज किया और अंकिता का साथ देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: Vicky Jain and Ankita Lokhande love story Know How there friendship turned into marriage
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Instagram

शादी के बाद आए टीवी पर नजर
आखिरकार दिसंबर 2021 ने विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपनी ड्रीम वेडिंग की। शादी के बाद विक्की पहली बार अंकिता के साथ ही टीवी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री को शो में काफी पसंद किया गया और 'स्मार्ट जोड़ी' का खिताब उन्होंने अपने नाम कर लिया। कुछ समय तक विक्की अंकिता के घर में घर जमाई बनकर रहे और अब दोनों ने मुंबई में अपना आलीशान घर खरीद लिया है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ जाते हैं। वहीं, बता दें कि विक्की जैन बॉक्स क्रिकेट लीग में मुंबई टीम के को-ओनर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed