फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naagin 6: एकता कपूर के ‘नागिन’ में होने जा रहा है बदलाव, नए किरदार की एंट्री के साथ कहानी में आएंगे ट्विस्ट

Sun, 31 Jul 2022 10:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 31 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Naagin 6: Revenge fame actress Mansee Gupta to entre Ekta Kapoor show with twist in the story
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर का शो 'नागिन 6' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पांच में भी अपनी जगह नहीं बना रहा रहा है। शो की टीआरपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में मेकर्स शो में नए ट्विस्ट लाकर इसे और भी दिलचस्प बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि शो में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाले है। कहा जा रहा है अभिनेत्री मानसी गुप्ता जल्द ही शो का हिस्सा बनने वाली हैं।

Naagin 6: Revenge fame actress Mansee Gupta to entre Ekta Kapoor show with twist in the story
मानसी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट फिल्म 'रिवेंज' में नजर आईं मानसी गुप्ता को 'नागिन 6' का हिस्सा बनाने के अप्रोच किया गया है। ऐसे में जल्द ही शो में नया ट्रेक देखने को मिलेगा और कहानी भी इंटरस्टिंग होगी। हालांकि अभी मानसी के शो का हिस्सा बनने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन हर जगह मानसी के नाम की चर्चा हो रही है।

Naagin 6: Revenge fame actress Mansee Gupta to entre Ekta Kapoor show with twist in the story
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों शो में दिखाए जा रहे ट्विस्ट को दर्शक पसंद नहीं कर रहे हैं, जिसका असर इसकी टीआरपी पर भी पड़ रहा है। शो में फिलहाल तेजस्वी प्रकाश यानी प्रथा के विदेशी अवतार को दिखाया जा रहा है, जो ऋषभ से बदला लेने के लिए वापस आई है। प्रथा ऋषभ को चाकू मारने की कोशिश करती हैं, लेकिन उसे एहसास होता है कि वह उससे प्यार करती हैं और वहां से चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin 6: Revenge fame actress Mansee Gupta to entre Ekta Kapoor show with twist in the story
तेजस्वी प्रकाश, सिंबा नागपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल मुख्य भूमिका में हैं। दोनों 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे, जिसके बाद उन्हें एकता कपूर ने ये शो ऑफर किया था। शो जब शुरू हुआ था तो इसे बढ़िया रिस्पांस भी मिल रहा था। लेकिन धीरे-धीरे टीआरपी लिस्ट में इसका स्थान नीचे ही होता चला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed