फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हुआ जमकर बवाल, कैप्टन अब्दू को मार्क्स देते हुए आपस में भिड़े प्रतिभागी

Thu, 10 Nov 2022 12:46 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Captain Abdu given captaincy marks by bigg boss 16 participants Know whether the singer passed or failed
अब्दू रोजिक - फोटो : social media

बिग बॉस में इस समय तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक को कैप्टन बनाया गया है। आज बिग बॉस ने घर वालों से अब्दू की कैप्टेंसी के दौरान उनके रैवेये के हिसाब से मार्क्स देने को कहा और अर्चना गौतम ने अब्दू को सिर्फ 6 मार्क्स दिए और अर्चना गौतम ने अब्दू की कमियां गिनाई। इस दौरान घर वाले आपस में ही भिड़ गए और इसी के चलते घर में जबरदस्त हंगामा भी देखने को मिला।

Captain Abdu given captaincy marks by bigg boss 16 participants Know whether the singer passed or failed
अब्दु रोजिक, अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अर्चना कहती हैं कि अब्दू दूसरो की बातों में रहते हैं और इसलिए मुझसे किचन की ड्यूटी छीन ली और जब मैं सो रही होती हूं तो अपने कुत्तों को भौंकने के लिए भेजते हैं। अर्चना इस दौरान शिव और निमृत अहलूवालिया का नाम लेती हैं। जिसके बाद सभी में जमकर बहस होती दिखाई दी और इस दौरान शिव भी अर्चना के लिए इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते दिखे।  इसके बाद भी घर में अर्चना और शिव में जमकर झगड़ा हुआ। वहीं अर्चना साजिद खान पर भी सवाल उठाती नजर आईं।

Captain Abdu given captaincy marks by bigg boss 16 participants Know whether the singer passed or failed
अब्दू रोजिक - फोटो : social media

अब्दू को मार्क्स देने के दौरान सभी घरवाले अर्चना गौतम के खिलाफ नजर आए। वहीं अर्चना और अब्दू के बीच भी तीखी नोक-झोंक हुई। जैसे ही अर्चना अब्दू के सोने की बात पर कटाक्ष करती हैं। ये सुनकर अब्दू भड़क जाते हैं और इस दौरान वह काफी एग्रेसिव नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain Abdu given captaincy marks by bigg boss 16 participants Know whether the singer passed or failed
अब्दू रोजिक - फोटो : social media

अब्दू को मिले कितने मार्क्स
कैप्टन अब्दू रोजिक को जहां अर्चना गौतम ने दस में से छह नंबर दिए तो वहीं अंकित ने सात, प्रियंका ने सात, गौतम ने आठ, गौरी नागोरी ने नौ, सौंदर्या ने नौ, सुंबुल ने 10, शिव ने 10, शालीन ने 10, एमसी स्टैन ने 10, साजिद खान ने 10 और टीना दत्ता ने भी 10 मार्क्स दिए। इस तरह से अब्दू का पल्लड़ा भारी नजर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed