{"_id":"5e8864cc8ebc3e6fd22b3321","slug":"deepika-chikhalia-revealed-who-should-be-bollywood-ramyan-ram-and-sita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम-सीता और रावण के रोल में इन सितारों को देखना चाहती हैं टीवी की 'सीता', खुद किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
राम-सीता और रावण के रोल में इन सितारों को देखना चाहती हैं टीवी की 'सीता', खुद किया खुलासा
'रामायण' की टीवी पर वापसी के बाद एक बार फिर से इस शो के सितारे सुर्खियों में आ गए हैं। फिर चाहे राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हों या फिर सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिलखिया। इन दोनों ही सितारों को इस शो ने कामयाबी का वो मुकाम दिया कि लोग इन्हें ही असलियत में भगवान मानने लगे थे। हाल ही में सीता का रोल निभा चुकीं दीपिका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि बॉलीवुड में राम-सीता और लक्ष्मण के लिए कौन से सितारे एकदम सही रहेंगे।
2 of 5
deepika chikhalia
- फोटो : file photo
दीपिका चिलखिया ने ये खुलासा बॉलीवु़ड लाइफ वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। दरअसल, बॉलीवु़ड में 'रामायण' के ऊपर आधारित फिल्म बनाने की सुगबुगाहट है। इसी सुगबुगाहट के ऊपर दीपिका ने बताया कि कौन सी जोड़ी राम और सीता के लिए एकदम सटीक रहेगी। इस दौरान दीपिका ने रावण का किरदार कौन निभा सकता है इसके बारे में भी बताया।
3 of 5
hrithik roshan, alia bhatt
- फोटो : social media
दीपिका ने इंटरव्यू में कहा- 'रामायण के कई तरह के वर्जन आ चुके हैं। सीता लंबी महिला नहीं थीं। उनका सिर भगवान राम के सीने तक पहुंचता था। मुझे लगता है कि सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट सही रहेंगी और राम के रोल के लिए ऋतिक रोशन। वहीं रावण के रोल के लिए अजय देवगन सही रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan
- फोटो : social media
'रामायण' का दोबारा प्रसारण टीवी पर 28 मार्च से शुरू हो चुका है। शो को मिली रही प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा- 'मैंने यह शो पिछले 33 साल में कभी नहीं देखा, लेकिन यह हमेशा से मेरे करीब ही रहा। क्योंकि मैं इस शो से आई मेरी तस्वीरें अक्सर देखा करती थी, इसलिए यह सब मेरे लिए कभी नया नहीं रहा। मैं अपने पहनावे से और अपने किरदार से हमेशा जुड़ी रही।'
विज्ञापन
5 of 5
ramayan
- फोटो : social media
दीपिका ने आगे कहा- 'मुझे पता था कि नई पीढ़ी जब इस शो को देखेगी तो उसकी प्रतिक्रिया कुछ अलग ही होगी। लेकिन मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि यह शो अभी भी लोगों को बांधे रखता है, और इसका जादू अभी भी कायम है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।