फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद इस एक्ट्रेस की बदल गई जिंदगी, पहले किया धर्म परिवर्तन और अब...

Tue, 12 Jun 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
deepika kakar says now she is a complete homemaker
दीपिका कक्कड़

हाल ही में खबर आई थी कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानि दीपिका कक्कड़ शादी के बाद अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ पूरे रीति रिवाज से रोजा रख रही हैं। दीपिका उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया था। वह हिंदू से मुस्लिम बन गई थीं और उन्होंने अपना नाम फैजा इब्राहिम रख लिया था। अब दीपिका अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। 

deepika kakar says now she is a complete homemaker
दीपिका कक्कड़

दीपिका आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसमें वो पति और ससुरालवालों के साथ नजर आती हैं। अब उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपनी सास के बर्थडे पर खाना बना रही हैं।  

deepika kakar says now she is a complete homemaker
Deepika Kakkar

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए दीपिका ने बताया कि 'एक गृहणी बनकर मैं खुश हूं और अपनी जिंदगी एन्जॉय कर रही हूं। अब मैं पूरी तरह से एक होममेकर हूं। साथ ही मैं शोएब के काम में भी हाथ बंटाती हूं। मुझे खुद को एक हाउसवाइफ कहलाना पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika kakar says now she is a complete homemaker

दीपिका ने आगे कहा कि 'हालांकि मैं अपने सीरियल 'ससुराल सिमर का' को बहुत याद करती हूं। 5 साल तक शो करने के बाद वो दिल के काफी करीब हो गया था। 'ससुराल सिमर का' ने मुझे घर-घर में पहचान दिला दी।' 

विज्ञापन
deepika kakar says now she is a complete homemaker

हाल ही में दीपिका की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो शोएब और उनके परिवार के साथ रोजा इफ्तारी में हिस्सा ले रही हैं। दीपिका का यह पहला रमजान है और वो इसके सारे रीति-रिवाज बड़ी ही खुशी से निभा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed