फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee: सगाई का झूठा मजाक कर ट्रोल हुए देवोलीना और विशाल, फैंस ने पोस्ट पर लगाई खूब फटकार

Thu, 03 Feb 2022 12:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Feb 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh Engagement Was A Prank fans got angry
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बुधवार की शाम चर्चा रही कि देवोलीना भट्टाचार्जी यानी गोपी बहू ने अपने ऑन स्क्रीन देवर यानी विशाल सिंह से सगाई कर ली है। विशाल ने देवोलीना को रिंग पहनाई और अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं थीं लेकिन अब खबर है कि ये एक मजाक था। 

Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh Engagement Was A Prank fans got angry
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

देवोलीना और विशाल के फैंस इस रिश्ते से बहुत खुश थे। लेकिन देवोलीना और विशाल ने फैंस के साथ मजाक किया था। इसका खुलासा हुआ उनके निए वीडियो से। दोनों ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वो एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। देवोलीना और विशाल ने आगे कहा ‘जब भी ऐसा कुछ होगा, हम आप लोगों को बताएंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’। 


 
Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh Engagement Was A Prank fans got angry
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोल हुए देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह
फैंस को दोनों का ये पब्लिसिटी स्टंट पसंद नहीं आया और दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- लोगों के जज्बातों के साथ खेलना अच्छी बात नहीं है। एक ने लिखा- हमें तो लगा था जिगर ले गया अहम की गोपी को। एक ने लिखा- क्या कर रहे हो यार आप लोग... बेचारे का दिल टूट गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh Engagement Was A Prank fans got angry
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विशाल सिंह ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की थीं और उसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘ये आधिकारिक है’। जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा था ‘हां, आखिरकार। मैं आपसे प्यार करती हूं’। जिसके बाद तमाम फैंस के साथ गायक अभिजीत सावंत ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee and Vishal Singh Engagement Was A Prank fans got angry
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

गौरतलब है कि विशाल सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी स्टार प्लस के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया में एक साथ नजर आए थे। हालांकि सीरियल में विशाल सिंह देवोलीना के देवर के किरदार में दिखाई दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed