फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dilip Joshi: कॉलेज के दिनों में काफी हैंडसम दिखते थे 'जेठालाल', यकीन न आए तो देख लें तस्वीरें

Thu, 26 May 2022 08:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 May 2022 08:29 AM IST
विज्ञापन
Dilip joshi birthday special then and now look and details about his career
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप जोशी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। आज वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई भूमिका निभाई हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। इसके बाद वह कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाओं में नजर आए, लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने उन्हें अलग मुकाम तक पहुंचाया। इस सीरियल में वह जेठालाल के किरदार में दिखते हैं। इस कैरेक्टर की वजह से दिलीप पूरे देश में फेमस हो चुके हैं। लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और जेठालाल के नाम से ज्यादा जानते हैं।

Dilip joshi birthday special then and now look and details about his career
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
33 साल में बदल चुका है लुक 

साल 1989 में सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से सलमान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इसमें एक और कलाकार थे, जिन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह कोई और नहीं बल्कि दिलीप जोशी ही थे। फिल्म में उन्हें बहुत छोटा सा रोल मिला था, लेकिन वह कम समय में ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब हुए थे। फिल्म में उनके पतले-दुबले लुक को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनकी मूंछों का स्टाइल ठीक जेठालाल की तरह ही है। 
 


 
Dilip joshi birthday special then and now look and details about his career
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेज टाइम की फोटो हो गई थी वायरल
दिलीप कॉलेज टाइम में काफी हैंडसम हुआ करते थे। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पुरानी फोटोज फैंस संग इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थीं। इन फोटोज में दिलीप काफी हैंडसम और फिट नजर आए थे। उनकी जवानी के दिनों की फिटनेस देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। इन फोटोज को देखने के बाद लोगों ने एक्टर की जमकर तारीफ की थी। तस्वीरें साझा करते हुए दिलीप ने बताया था कि यह साल 1983 में खींची गई पृथ्वी थिएटर की फोटोज हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dilip Joshi (@maakasamdilipjoshi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip joshi birthday special then and now look and details about his career
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
जब नहीं था कोई काम

कई फिल्मों में नजर आने के बाद एक समय ऐसा भी आया था जब दिलीप के पास कोई भी प्रोजेक्ट नहीं था। उस समय एक्टर बेरोजगार हो चुके थे। तब उनके पास तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी पहुंचे और उन्हें सीरियल में काम करने का ऑफर दिया। हालांकि यह रोल जेठालाल का नहीं बल्कि उनके पिता चंपकलाल का था, लेकिन दिलीप ने जेठालाल भूमिका निभाने की इच्छा जताई जिसके बाद इस रोल के लिए उनका ऑडिशन किया गया। बाद में दिलीप ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार में जान डाल दी, जिसकी वजह से आज भी लोग जेठालाल के कैरेक्टर को काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed