{"_id":"5a4dee624f1c1bfc0f8b78b3","slug":"divya-aggarwal-will-host-mtv-reality-show-with-ex-bigg-boss-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss में जाकर प्रियांक से किया था ब्रेकअप, अब इस कंटेस्टेंट के साथ दिखेंगी दिव्या अग्रवाल ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss में जाकर प्रियांक से किया था ब्रेकअप, अब इस कंटेस्टेंट के साथ दिखेंगी दिव्या अग्रवाल
Thu, 04 Jan 2018 02:37 PM IST
amarujala.com-Presented by: अरविंद
amarujala.com-Presented by: अरविंद
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Divya Agarwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में धमाका करने वाली दिव्या अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो से बाहर हुए प्रियांक शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड दिव्या बहुत जल्द एक शो में नजर आने वाली हैं। दरअसल, वे शो में बिग बॉस के ही एक पूर्व कंटेस्टेंट के साथ दिखेंगी।
2 of 5
Priyank and Divya
आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल बिग बॉस में आए प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड थी। लेकिन शो में बेनाफ्शा से बढ़ती नजदीकियों के चलते खुद दिव्या ने शो में आकर प्रियांक से ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद शो और प्रियांक की खूब टीआरपी बढ़ी थी।
3 of 5
Indeep Bakshi
लेकिन अब जो हम आपको खबर बताने जा रहे हैं वो ये है कि दिव्या बहुत जल्द एमटीवी पर एक रियल्टी शो होस्ट करने जा रही हैं। जिसमें बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और सिंगर इंदीप बक्शी उनका साथ देंगे। यहां तक कि शो में हिस्सा लेने के लिए कई शहरों में इसके ऑडिशन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priyank and Divya
बता दें कि शो का नाम 'ए डेट टू रिमेंबर' हैं और इससे पहले इस शो को बिग बॉस के ही पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी और नितिभा कौल ने होस्ट किया था। वहीं, शो की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आपको ये भी बता दें कि दिव्या एमटीवी पर आने वाले रियल्टी शो स्पिल्ट्सविला की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
priyank sharma
वहीं, प्रियांक शर्मा शो से आउट हो चुके हैं और उन्होंने शो से बाहर आने के बाद कई चौंका देने वाले खुलासे भी किए हैं जिनमें एक इंटरव्यू में प्रियांक ने कहा कि यहां सबका असली चेहरा सामने आ जाता है। बिग बॉस का घर एक अलग तरह का शो है। प्रियांक से जब उनके और बेनाफ्शा के रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो प्रियांक ने कहा कि वो उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं लेकिन वो किसी के भाई नहीं है। शो के दौरान बेनाफ्शा के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।