{"_id":"5b9ceff7867a55013a6c48cd","slug":"ekta-kapoor-reveals-how-she-find-out-shweta-tiwari-for-prerna-role-in-kasautii-zindagii-kay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर ने इस तरह से श्वेता तिवारी को बनाया था 'कसौटी' की प्रेरणा, 17 साल बाद खुद किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता कपूर ने इस तरह से श्वेता तिवारी को बनाया था 'कसौटी' की प्रेरणा, 17 साल बाद खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के रीबूट' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। यह सीरियल 17 साल पुराने सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल है। 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' में अनुराग बासु और प्रेरणा के किरदार को निभाने वाले एक्टर्स का लुक पहले ही सामने आ चुका है। जबकि कमोलिया और मिस्टर बजाज पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच एकता कपूर ने खुलासा किया है कि किस तरह से उन्होंने पहले सीजन के लिए श्वेता तिवारी को कास्ट किया था।
Kasautii Zindagii Kay
वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत करते हुए एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। एकता कपूर ने कहा - 'श्वेता को उन्होंने सबसे पहले दूरदर्शन के एक छोटे से क्लिप में देखा था। उसमें वह मुख्य किरदार में नहीं थीं। प्रोडक्शन टीम से कहा कि दूरदर्शन के शो में जो पीछे खड़ा है उसे बुलाओ।' इस तरह से श्वेता तिवारी को प्रेरणा के किरदार के लिए चुना गया था।
Kasautii Zindagii Kay
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल श्वेता तिवारी के करियर का टर्निंग प्वाइंट बना था। वहीं कुछ दिन पहले श्वेता तिवारी अपनी बेटी को लेकर चर्चा में आ गई थीं, जिसका कनेक्शन कसौटी जिंदगी के रीबूट से जुड़ा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार पहले श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को ऑफर हुआ था। इस बात की जानकारी खुद श्वेता तिवारी ने ही दी थी। श्वेता तिवारी के इस बयान पर एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor
एकता कपूर ने ट्वीट कर इस बार की ओर इशारा किया है कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। एकता ने पिछले दिनों किए अपने ट्वीट में हैरानी जताते हुए कहा है, 'ओह सच में...मुझे कैसे नहीं पता चला।' एकता के ट्वीट से ये बात तो साफ जाहिर है कि मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह है। कसौटी जिंदगी के रीबूट की बात करें तो इसमें प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज तो वहीं अनुराग का किरदार पार्थ समथान निभा रहे हैं।
विज्ञापन
kasauti zindagi ki 2
'कसौटी जिंदगी के 2' 25 सितंबर से शुरू हो रहा है। 'कसौटी जिंदगी के' रीबूट के प्रोमो भी आ चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया है। इस शो का एकता कपूर के अलावा शाहरुख खान भी प्रमोशन कर रहे हैं। 'कसौटी जिंदगी के' बात करें तो सिजेन खान और श्वेता तिवारी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दर्शकों की 'कसौटी जिंदगी के रीबूट' से भी काफी उम्मीदें हैं।