'द कपिल शर्मा शो' से सभी को गुदगुदाने वाले एक्टर और कॉमेडियन
कपिल शर्मा एक फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार हैं। कपिल जल्दी ही अपने नए शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनका यह शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा भी कॉमेडी से भरपूर होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल के इस शो का नाम ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ होगा। कुछ दिनों पहले इस शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ जो काफी लोगों को पसंद आ रहा है। इस प्रोमो में कपिल अपने घर की नौकरानी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च को सोनी एंटरनेटमेंट चैनल पर ऑन एयर होगा। कपिल का यह शो शिल्पा शेट्टी को डांस शो सुपर डांसर-2 के समय पर प्रसारित होगा। 25 मार्च 2018 को सुपर डांसर का सीजन 2 खत्म होने जा रहा है। खबरों के मानें तो कपिल के साथ उसके इस शो में सुनील ग्रोवर को छोड़कर पूरी स्टार कास्ट नजर आएगीा।
आपको बता दें कि कपिल शर्मा बीते कुछ समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। पिछले साल कपिल अपनी फिल्म 'फिरंगी' में नजर आए थे। जिसमें कपिल का गंभीर किरदार देखने को मिला था। हालांकि 'फिरंगी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई।