टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इसके निर्माताओं और लेखक ने अचानक से एक अजीब हरकत कर दी गई है। उन्होंने गोकुलधाम सोसायटी में चलने वाली हंसी मजाक में एक कहानी कोरोना वायरस को ध्यान में रखकर भी बुन दी है जिस पर शो में खूब हंसी मजाक चल रहा है। निर्माताओं ने इस कहानी का निर्माण दर्शकों के लिए हंसी मजाक को ही ध्यान में रखकर किया है लेकिन दर्शकों को यह चीज बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर इस शो की इस कहानी की खुले शब्दों में निंदा की जा रही है और इसे निर्माताओं की घटिया हरकत बताया गया है।
तारक मेहता का चश्मा वाकई हो गया उल्टा, कोरोना से खिलवाड़ पर यूजर्स ने लगाई असित मोदी की क्लास
टीवी का यह धारावाहिक एक कॉमेडी शो है जिसकी कहानी एक सोसाइटी में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। निर्माताओं ने दुनिया की मौजूदा स्थिति को समझते हुए कोरोना वायरस को लेकर एक कहानी गढ़ी है जिसमें इस धारावाहिक के एक किरदार अब्दुल चाचा को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई है। निर्माताओं ने हाल ही में इस शो का एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें शो के आने वाले एपिसोड की एक झलक है।
इसमें दिखाया गया है कि अब्दुल चाचा सोसाइटी के लगभग हर घर में जाकर कुछ न कुछ सामान पहुंचाते हैं और अचानक से उन्हें अपनी दुकान पर खांसते और छींकते हुए देख लिया जाता है। लोगों के दिमाग में यहीं से एक बात घर कर जाती है कि कहीं अब्दुल चाचा को कोरोना वायरस ने तो नहीं पकड़ लिया! फिर इसी को लेकर एक नया नाटक जन्म लेता है। सोशल मीडिया पर शो के इस प्लॉट की बुराई की जा रही है और इसे ट्रोल किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by TMKOC_Neela Film Productions (@taarakmehtakaooltahchashmahnfp) on
उपभोक्ताओं का कहना है कि शो के निर्माता इस कहानी के जरिए कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से जूझ रहे लोगों का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग शो के निर्माताओं से प्रार्थना कर रहे हैं कि संकट की इस घड़ी में उस विपदा का मजाक उड़ाने से अच्छा है कि कोई अच्छी कहानी दिखाइए जिससे लोगों को हंसी आ सके। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस शो को लोग हंसने के लिए देखते हैं, न कि परेशान होने के लिए।
कोरोना वायरस से फैली अव्यवस्था को धारावाहिक में अपनी कहानी का हिस्सा बनाने वाला यह पहला शो नहीं है। इससे पहले टीवी का एक और लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माताओं ने भी कोरोना वायरस से संबंधित एक प्लॉट अपने शो में रचने की कोशिश की थी। हालांकि, लोगों को वह पसंद नहीं आया इसलिए निर्माताओं ने उस प्लॉट को जल्द से जल्द खत्म कर दिया। अब यही कोशिश 'तारक मेहता…' के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी की है और उपभोक्ता उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
पढ़ें: गांधी जयंती: इन बॉलीवुड फिल्मों ने किया बापू के विचारों को जीवंत, हर फिल्म ने पढ़ाया अहिंसा का पाठ
कमेंट
कमेंट X