फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: राहुल रॉय से लेकर रुबीना दिलैक तक, बिना लव एंगल के इन सितारों ने जीता बिग बॉस का ताज

Fri, 07 Jan 2022 07:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 07 Jan 2022 07:42 AM IST
विज्ञापन
from Siddharth Shukla, Rubina, Shweta Tiwari, Juhi Parmar to bindu dara singh these contestants won bigg boss without love angle
बिग बॉस विनर - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाल एपिसोड अब कुछ ही दिन दूर है। खबरों की माने तो 16 जनवरी, 2022 को हमें बिग बॉस 15 का फाइनलिस्ट मिल जाएगा। इस वक्त जहां घर के सभी सदस्य टॉप-5 में अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं बाहरी दुनिया में इन सदस्यों के लव-एंगल की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। तो आज हम आपको बिग बॉस के उन विजेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी लव एंगल के विजेता का ताज अपने सर पर सजाया है। पढ़िए...

from Siddharth Shukla, Rubina, Shweta Tiwari, Juhi Parmar to bindu dara singh these contestants won bigg boss without love angle
रुबीना दिलाइक - फोटो : सोशल मीडिया

रुबीना दिलैक

बिग बॉस के 14वें सीजन में रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव के साथ घर में एंट्री ली थी। अभिनेत्री ने पूरे सीजन के दौरान दर्शकों के सामने खुलकर अपने भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपने पति के साथ अपने रिश्ते को भी बड़ी शालिनता के साथ सुलझाया, हर कठिनाइयों का सामना किया और बिना किसी लव एंगल के बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की। 

from Siddharth Shukla, Rubina, Shweta Tiwari, Juhi Parmar to bindu dara singh these contestants won bigg boss without love angle
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस 13 के विनर दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रिएलिटी शो में खुलकर अपनी रिएलिटी को सामने रखा। एक तरफ जहां घर के बाकी सदस्य अपनी खूबसूरती को दर्शकों के सामने पेश करने में व्यस्त थे। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ ने अपना ध्यान केवल और केवल ट्रॉफी जीतने पर लगाया। उनकी पर्सनैलिटी से प्रभावित कई फीमेल कंटेस्टेंट ने अभिनेता के साथ जुड़ने का प्रस्ताव रखा। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने सिर्फ खेल पर अपना ध्यान केंद्रित किया और अंत में शो की ट्रॉफी जीतकर घर से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
from Siddharth Shukla, Rubina, Shweta Tiwari, Juhi Parmar to bindu dara singh these contestants won bigg boss without love angle
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 की विनर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ शादी के कुछ ही महीनों बाद ही बिग बॉस की मेहमान बनी। उन्होंने घर कई रिश्ते बनाए और उन्हें बखूबी निभाया। हर चुनौतियों का सामना किया, टास्क को पूरी शिद्दत के साथ खेला और बिना किसी लव इंटरेस्ट के मजबूती से अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन
from Siddharth Shukla, Rubina, Shweta Tiwari, Juhi Parmar to bindu dara singh these contestants won bigg boss without love angle
जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया

जूही परमार

टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा जूही परमार ने बिग बॉस के पांचवे सीजन में हिस्सा लिया था। अभिनेत्री ने बिग बॉस का यह खेल बेहद शानदार तरीके से खेला और जीता भी। पूरी सीजन में उन्होंने अपनी मरयादा को ध्यान में रखा और बिना किसी लव-एंगल दर्शकों के दिलों में अपनी जगह सुनिश्चित की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed