गणपति बाप्पा मोरया।- भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाने के लिए बेसब्री के साथ हर किसी को इस त्योहार का इंतजार रहता है - भगवान गणेश को सुख और समृद्वि का देवता माना जाता है। इस साल लॉकडाउन की वजह से इस त्यौहार को घरों में परिवार के साथ ही मनाया जाएगा। हालांकि इससे टीवी कलाकारों का जज्बा बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।
गणेश चतुर्थी पर इन कलाकारों ने 'माउस' चलाकर की गणपति की पूजा, चाहने वालों को दिया ये खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हप्पू की उलटन पलटन से दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) और राजेश(कामना पाठक), कहत हनुमान जय श्री राम से अंजनी माता (स्नेहा वाघ), भाबी जी घर पर हैं से तिवारी जी (रोहितश्व गौर) और अंगूरी भाबी(शुभांगी अत्रे), संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं से स्वाति (तन्वी डोगरा) और गुड़िया हमारी सभी पे भारी से गुड्डू(करम राजपाल) बाप्पा का जन्मदिन मनाने के लिए बहुत उत्सुक रहे हैं। इन कलाकारों ने पर्यावरण के अनुकूल इको-फ्रेंडली मूर्तियां बनाई हैं, इसके अलावा परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर वर्चुअल दुनिया में इस जश्न को मनाना शुरू कर दिया है। इन कलाकारों ने घर पर ही गणपति के वर्चुअल दर्शन और आरती की तैयारी भी कर रखी है। आइए देखते हैं क्या कहते हैं ये कलाकार।
‘कहत हनुमान जय श्री राम‘ की माता अंजनी यानि स्नेहा वाघ ने कहा, हमारे घर पर गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है, हम एक बहुत बड़ा परिवार है जो इस मौके पर एक साथ आता है। सभी रस्मों को ध्यान में रखते हुए, घर का सबसे बड़ा सदस्य बाप्पा को घर लेकर आता है। क्योंकि इस बार हम एक-दूसरे के घर इस उत्सव के लिए नहीं जा पाएंगे, इसलिए बाप्पा के दर्शन करने के लिए हम उसी उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ वर्चुअली जुड़ेंगे। हमारे परिवार में ही कलाकार हैं; हम घर पर मिट्टी से ही बाप्पा की मूर्ति बनाते हैं।
भाबी जी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी की भूमिका निभाने वाले रोहितश्व गौर ने कहा, हर साल हम गणपति उत्सव के आने का इंतजार करते हैं और महीने भर पहले से ही इसके जश्न, सजावट और विशेष व्यंजनों की योजना बनाना शुरू कर देते हैं। हम हमेशा घर पर पांच दिनों के लिए इको-फ्रेंडली गणपति बाप्पा को लाते हैं। इस साल हम बाप्पा को घर नहीं ला रहे हैं और मेहमानों को भी नहीं बुलाएंगे। हालांकि हम बाप्पा के वर्चुअल दर्शन और आरती में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लेंगे। इस गणपति, मैं सभी के लिए खुशियों और समृद्धि की कामना करता हूं।
‘भाबी जी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे ने कहा, मैं, मेरे पति और मेरी बेटी, साथ में मिलकर मिट्टी, चावल और फूल के साथ इको-फ्रेंडली गणपति बनाते हैं, और हम उसे हमारे फार्महॉउस के पास में तालाब में विसर्जित करते हैं। मैं हर किसी को ऐसी सामग्री का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं जोकि पर्यावरण को प्रदूषित ना करें। इस साल भी हम इको-फ्रेंडली बाप्पा की मूर्ति ही बनाने जा रहे है, बस इस साल एकमात्र यही बदलाव होगा कि हमारी लिस्ट में बहुत सारे मेहमान नहीं होंगे और इस उत्सव को केवल परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रखा जाएगा।