फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां- बाप के निधन से एक साथ टूटा था दुखों का पहाड़, अब गौरव चोपड़ा के घर गूंजी खुशियों की किलकारी

Tue, 15 Sep 2020 08:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Sep 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Chopraa and His Wife Hitisha Cheranda Welcome Baby Boy
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

टेलीविजन जगत के जाने- माने अभिनेता गौरव चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही एक- एक करके अपने माता- पिता को खो दिया था। गौरव पर कुछ ही दिनों के अंतराल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन अब गौरव के जीवन में खुशियों ने दस्तक दी है। गौरव चोपड़ा के घर पर खुशियां, किलकारी के रूप में पहुंची हैं।

Gaurav Chopraa and His Wife Hitisha Cheranda Welcome Baby Boy
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

जी हां! गौरव चोपड़ा पिता बन गए हैं। गौरव की पत्नी हितिशा ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद गौरव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। गौरव चोपड़ा ने इस जानकारी को साझा करते हुए जिंदगी के उतार चढ़ाव के बारे में भी बताया है।

Gaurav Chopraa and His Wife Hitisha Cheranda Welcome Baby Boy
गौरव चोपड़ा - फोटो : instagram/mrgravitas

गौरव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी हितिशा ने बेटे को जन्म दिया है। गौरव ने अपने पोस्ट में लिखा, '19-08-2020, 29-08-2020 और 14-09-2020, इन तीन तारीखों ने बहुत कम समय में जीवन का असल अर्थ समझा दिया है। उतार-चढ़ाव भरा सफर.... कभी ना खत्म होने वाला एक चक्र.... जीवन की भावनात्मक और भौतिक परीक्षा.. और फिर आज यह दैवीय हस्तक्षेप और आशीर्वाद मिला है। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

19-08-2020 29-08-2020 14-09-2020 Enlightenment in three dates. . The meaning of life , explained in this short span of time .. a roller coaster ride , a cycle ... never ending...an emotional and physical test .. and then divine intervention and a bountiful blessing today ... Between the morning and the afternoon, between two placards on the door .. everything changed ! 🙏🏼 thank you for your love and blessings..it’s been my strength... #baby #boy #junior #lifeanddeath #parents #children #family #lifelessons #drama #neverending #tests #divine #intervention

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaurav Chopraa and His Wife Hitisha Cheranda Welcome Baby Boy
गौरव चोपड़ा और उनके माता पिता - फोटो : instagram/mrgravitas

बता दें कि पिछले महीने की 19 तारीख को गौरव की मां का निधन हुआ था। इसके महज 10 दिन बाद 29 अगस्त को उनके पिता का भी निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी। गौरव के ऊपर अचानक ही टूटे से इस पहाड़ से वो टूट गए थे। लेकिन अब उनके घर में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। 

विज्ञापन
Gaurav Chopraa and His Wife Hitisha Cheranda Welcome Baby Boy
गौरव चोपड़, हितिशा चेरांदा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि गौरव चोपड़ा ने साल 2018 में हितिशा चेरांदा से गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों की शादी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला जब गौरव ने खुद शादी की तस्वीर साझा की। दोनों की शादी घरवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। अचानक हुई इस शादी से गौरव के सारे फैंस चौंक गए थे।

पढ़ें: ‘आदिपुरुष’ के लिए अनुष्का का इनकार, अब सबसे बड़ा सवाल, कौन अभिनेत्री बनेगी सीता मैया!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed