{"_id":"603104119e5ae57ed20e3217","slug":"himanshi-khurana-share-diamond-ring-photo-on-instagram-fans-are-wondering-if-asim-and-himanshi-got-engaged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमांशी खुराना ने साझा की डायमंड रिंग की तस्वीर, फैंस पूछ रहे- आसिम से सगाई कर ली क्या?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हिमांशी खुराना ने साझा की डायमंड रिंग की तस्वीर, फैंस पूछ रहे- आसिम से सगाई कर ली क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अपनी प्रेम कहानी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस शो के साथ ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी और आज भी दोनों की कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। आसिम और हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। अब हाल ही में इस खूबसूरत कपल को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसमें दोनों के सगाई कर लेने की बात कही जा रही है।
2 of 5
हिमांशी खुराना
- फोटो : Instagram
हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक डायमंड रिंग की तस्वीर साझा की थी।
अब हिमांशी की इस तस्वीर को देखकर फैंस के बीच खलबली मच गई है। दरअसल फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि क्या ये सगाई की अंगूठी है जो आसिम ने हिमांशी को पहनाई है? हालांकि हिमांशी और आसिम दोनों की तरफ से ही इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उनकी सगाई की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आसिम रियाज, हिमांशी खुराना
- फोटो : Instagram
वहीं फैंस इस अंगूठी को देखकर दोनों के शादी की खबरों के कयास लगा रहे हैं। बता दें कि आसिम और हिमांशी की जोड़ी बिग बॉस 13 में बनी थी। उस वक्त शो में भी आसिम और हिमांशी का लुकी छिपी वाला प्यार फैंस को काफी पसंद आता था। अक्सर बिग बॉस में बनी जोड़ियां बाहर निकलने के बाद टूट जाती हैं, लेकिन हिमांशी और आसिम अभी तक साथ हैं।
आसिम और हिमांशी ने अपने भविष्य की खबरों को लेकर कोई जानकारी फैंस के साथ साझा नहीं की है, लेकिन डायमंड रिंग ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। हालांकि कुछ समय पहले हिमांशी ने साफ कर दिया था कि आसिम और उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। बता दें कि आसिम और हिमांशी कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में भी साथ नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।