बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी दिन-ब-दिन बड़ी हो रही है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल इस समय घर-घर में देखे जा रहे हैं, जिसके साथ ही उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' तक इस समय कई शो धूम मचा रहे हैं, सीरियल्स के मेकर्स बार्क टीआरपी लिस्ट में शामिल होने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि आपके मन को भाने वाले यह सीरियल क्षेत्रीय भाषाओं के शो के रीमेक हैं। इन टेलीविजन सीरियल्स में कहानी से लेकर इनके किरदारों तक, सब किसी न किसी क्षेत्रीय शो से कॉपी किए गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके दिलों पर राज करने वाले यह सीरियल किन शो की कॉपी हैं...
Remakes: फिल्में ही नहीं यह टीवी सीरियल्स भी हैं साउथ के शोज के रीमेक, लिस्ट देख उड़ जाएंगे आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अनुपमा'
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर यह पॉपुलर डेली सोप, जिस दिन से प्रसारित हुआ है उसी दिन से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। 'अनुपमा' की कहानी दिखाता यह शो बंगाली सीरियल 'श्रीमोई' का रीमेक है। इस बंगाली सीरियल में इंद्रानी हाल्दर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
'गुम है किसी के प्यार में'
अनुपमा के साथ ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला दूसरा शो 'गुम है किसी के प्यार में' भी टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहता है। लव ट्राएंगल को दिखाता यह शो बंगाली सीरियल 'कुसुम डोला' का रीमेक है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
बीते कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले इस शो में, समय-समय पर किरदारों में बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन लोगों से इसकी कनेक्टिविटी नहीं टूटी। यह शो भी टीआरपी के मामले में किसी से पीछे नहीं है। इस समय चल रहा इसका अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी वाला सीजन बंगाली सीरियल 'इच्चे नोडे' का रीमेक है।
'इमली'
पिछले कई हफ्तों से स्टार प्लस के 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' की तरह ही इसका शो 'इमली' भी टीआरपी में टॉप 5 पर बना हुआ है। चुलबुली इमली की कहानी दिखाता यह सीरियल बंगाली शो 'इश्टि कुटुम' का रीमेक है।