फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bahchan: बिग बी ने केबीसी 16 के सेट पर परिवार संग मनाया जन्मदिन, जया और अभिषेक को देख भावुक हुए एक्टर

Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
How Amitabh Bachchan 80th birthday celebrated on KBC 16 in the presence of jaya bachchan and abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार कहें या 'सदी के महानायक' या फिर 'शहंशाह' अमिताभ को सिनेमा जगत में कई नामों से बुलाया जाता है। लेकिन उनका हर नाम अपने में संपूर्ण और पूरी दुनिया के सामने उन्हें पेश करने के लिए काफी है। इन नामों को बनाने के पीछे अमिताभ की वर्षों की कड़ी मेहनत है, जिसने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है कि अभिनेता का 80वां जन्मदिन पूरे देश हर्षोल्लास से मना रहा है। ऐसे में अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में भी उनके जन्मदिन के मौके पर एक खास एपिसोड प्रसारित किया गया, जिसमें शामिल होकर उनके बेटे और पत्नी ने इसे और भी खास बनाया। अभिषेक और जया को केबीसी 16 के सेट पर देख अमिताभ की आंखों से आंसू छलक पड़े। चलिए जानते हैं 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट पर बिग बी का 80वां जन्मदिन कैसे मनाया गया...


Vivaad Bollywood Ke: जब कंगना ने तापसी को बताया 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस, अब तक खत्म नहीं हुई दोनों की कैट फाइट

How Amitabh Bachchan 80th birthday celebrated on KBC 16 in the presence of jaya bachchan and abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन - फोटो : social media

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल एपिसोड के कई प्रोमो पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। जिन्हें देख सभी को गेम शो के आज के एपिसोड के टेलिकास्ट होने का काफी समय से इंतजार था। आखिरकार आज इस एपिसोड का प्रसारण हो गया, जिसमें जया बच्चन और अभिषेक ने सेट पर पहुंचकर बिग बी को एक ऐसा सरप्राइज दिया जो उन्हें भावुक कर गया। एपिसोड की शुरुआत में अभिषेक एक डायलॉग बोलकर पीछे से आकर अमिताभ को गले लगा लेते हैं और फिर उनके साथ गेम खेलते हैं। शो के दौरान अमिताभ की उनके बच्चों और परिवार के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरों की एक वीडियो भी प्ले की गई, जिसके अंत में 'लव यू पा' लिखा आया था। इन सबके बाद अभिषेक स्टेज पर अपनी मां जया बच्चन को बुलाते हैं, जिन्हें वहां देख अमिताभ बच्चन अपनी आंखों के आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं।  
विवेक अग्निहोत्री ने बिना नाम लिए करण जौहर पर साधा निशाना, बैक टू बैक ट्वीट कर ट्विटर छोड़ने को बताया फर्जी 

How Amitabh Bachchan 80th birthday celebrated on KBC 16 in the presence of jaya bachchan and abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : social media

इसके बाद एक खेल शुरू होता है, जिसमें हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन और जया बैठे नजर आते हैं। वहीं अभिषेक को अमिताभ की सीट पर बैठे देखा जाता है, तीनों कई तरह की बातें करते हैं।इस बीच जया बच्चन अमिताभ की शिकायत बेटे अभिषेक से करते हुए कहती हैं, 'मुझे तुम्हारे पिता से कभी कोई लेटर या फिर फूल नहीं मिले।' फिर वह अमिताभ की तरफ देखकर उनसे पूछती हैं, 'मैंने देखा तो नहीं पर सुना है कि आप जब भी किसी के काम से या स्वभाव से प्रभावित होते हैं तो आप उनको फूल या लेटर भेजते हैं। वैसे आज तक मुझे तो कभी नहीं भेजा है। भेजते हैं?' इस पर अमिताभ कहते हैं, 'यह कार्यक्रम सार्वजनिक हो रहा है, यार यह तो गलत बात हो गई।' बिग बी के कहते-कहते ही अभिषेक उन्हें टोकते हुए कहते हैं, 'नहीं बिल्कुल नहीं। आप आइए देखिए क्या-क्या होता है।' इन सबके बाद अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के उपलक्ष पर स्टेज पर ही केक काटा जाता है और उस वक्त सोनी टेलीविजन चैनल के सीईओ और अमिताभ बच्चन का परिवार उनके साथ मौजूद रहता है। 
डीपनेक जंपसूट पहन मोनालिसा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कातिलाना अदाओं पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
How Amitabh Bachchan 80th birthday celebrated on KBC 16 in the presence of jaya bachchan and abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं शो में मौजूद बिग बी के कई फैंस उनके लिए अपने हाथों से बने तोहफे लेकर पहुंचे थे, जिन्हें अमिताभ बड़े सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड की बीटीएस वीडियो अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा की है। इसे साझा करते हुए अभिषेक लिखते हैं, 'इसे सही तरीके से बनाने के लिए बहुत सी सीक्रेसी, बहुत सी प्लानिंग, बहुत मेहनत और ढेर सारी रिहर्सल करनी पड़ी, क्योंकि इससे कम के हकदार नहीं हैं वो। डैड को उनके वर्कप्लेस पर, जिसे वे बहुत प्यार करते हैं,वहां सरप्राइज देना और 80वां बर्थडे सेलिब्रेट बहुत इमोशनल था। ऐसा करने में मेरी मदद करने और आज रात के एपिसोड को मेरे पिता के लिए स्पेशल बनाने के लिए मैं सोनी और कौन बनेगा करोड़पति की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं।'
Amitabh Bachchan: जब अमिताभ ने लगाया ‘अल्ला हू अकबर’ का नारा, जानिए उनके 10 कमाल मुस्लिम किरदारों के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed