'बिग बॉस 16' में साजिद खान की एंट्री पर जमकर विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शो के मेकर्स को फटकार लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, टीवी जगत के सितारे भी 'बिग बॉस' में साजिद खान की एंट्री पर भड़के हुए हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों ने मीटू मूमवेंट का आरोप लगाया था। इस लिस्ट में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल था। वहीं, अब शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से स्टैंड लेने की बात कही है।
Bigg Boss 16: ‘प्राइवेट पार्ट दिखाकर मांगी थी रेटिंग’, शो में आकर साजिद खान को करारा जवाब देंगी शर्लिन चोपड़ा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह 'बिग बॉस' में आकर साजिद खान की बातों का जवाब देना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, 'साजिद खान ने मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए कहा था कि इसे 0 से 10 के बीच में रेटिंग दो। मैं बिग बॉस हाउस में जाकर उसे रेटिंग देना चाहती हूं। देखते हैं कि एक सर्वाइवर एक मॉलेस्टर से कैसे निपटती है। प्लीज स्टैंड लीजिए सलमान खान।’
यह भी पढ़ें:- Rani Chatterjee: पिया के लिए बेकरार हुआ रानी का जिया? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखी यह बात
इसके अलावा, शर्लिन चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में भी सवाल उठाया है, 'अगर साजिद ने सलमान खान की किसी करीबी लड़की को मॉलेस्ट किया होता तो क्या तब भी वह ऐसे शख्स को बिग बॉस में शामिल होने देते? उन सभी महिलाओं की तकलीफों का क्या जिनको साजिद खान ने मॉलेस्ट किया है। उन लड़कियों का क्या? जिन्होंने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी आपबीती बताई थी।'
यह भी पढ़ें:- Nayanthara-Vignesh: माता-पिता बनकर विवादों में फंसे नयनतारा-विग्नेश शिवन, राज्य सरकार करेगी सरोगेसी की जांच
हालांकि, शर्लिन चोपड़ा के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब हर कोई मान रहा है कि शर्लिन चोपड़ा बतौर वाइल्ट कार्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 16' में नजर आ सकती हैं और फिर सलमान खान के इस रियलिटी शो में एक बार फिर दो दुश्मनों की टकरार देखने को मिलेगी। 'बिग बॉस' में ऐसा पहले भी कई सीजन में हो चुका है, जहां पर ऐसे सेलेब्स को बुलाया गया है, जिनके बीच बिल्कुल नहीं बनती है। मेकर्स का यह कदम हमेशा ही शो के हक में रहा है।