{"_id":"6344725d7207031f7335ca95","slug":"bb-16-shaleen-bhanot-was-punished-by-bigg-boss-for-pushing-archana-gautam-check-full-bb-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: शालीन को भारी पड़ा अर्चना को धक्का देना, बिग बॉस ने सजा देते हुए किया दो हफ्ते के लिए नोमिनेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: शालीन को भारी पड़ा अर्चना को धक्का देना, बिग बॉस ने सजा देते हुए किया दो हफ्ते के लिए नोमिनेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:02 AM IST
सार
टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को रोजाना नए हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को रोजाना नए हंगामे और धमाके देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते जहां शो में घरवालों के बीच तकरार और मनमुटाव देखने को मिला, तो वहीं नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही घर में जमकर बहस बाजी और लड़ाई झगड़े दिखाई दिए। सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। एक तरफ जहां घर को नया कैप्टन मिल गया तो वहीं शालीन की हरकत की वजह से बिग बॉस ने उन्हें कड़ी सजा दे डाली।
2 of 5
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
घर में लगातार नियमों की हो रहे उल्लंघन की वजह से बिग बॉस ने निमृत को कैप्टन के पद से बर्खास्त करते हुए नए कैप्टन के लिए टास्क आयोजित कराया। टास्क के दौरान सभी घर वालों को शिव और गौतम के सिर पर रखे तब के भार को बढ़ाना था। हालांकि, इस दौरान बिग बॉस ने सभी को यह साफ किया था कि इस टास्क के लिए घर की किसी भी प्रॉपर्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घर वाले अपने निजी सामान का इस्तेमाल कर इस टास्क को पूरा करेंगे। इस दौरान शालीन बिग बॉस के दिए सूटकेस को टास्क में इस्तेमाल करने के लिए लेकर आए, जिस पर अर्चना ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
3 of 5
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
इस दौरान अर्चना और शालीन के बीच जमकर बहस बाजी भी देखने को मिली। इतना ही नहीं बहस के दौरान शालीन में अर्चना को धक्का भी दे डाला, जिसके बाद घर में इसे बड़ा मुद्दा बना दिया गया। एक तरफ जहां अर्चना ने शालीन पर उन्हें मारने का आरोप लगाया तो वहीं घर के अन्य सदस्य भी शालीन के इस बर्ताव से काफी नाराज थे। इतना ही नहीं अर्चना के साथ किए शालीन के इस बर्ताव से नाराज होकर साजिद खान और एमसी स्टैन भी उन पर गुस्सा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्चना और शालीन
- फोटो : Social media
बाद में इस पूरे मामले को बढ़ता देख बिग बॉस ने इसमें हस्तक्षेप किया और घर के नए कैप्टन गौतम को यह जिम्मेदारी दी कि वह सभी घर वालों से बात कर यह पता लगाएं कि शालीन सच में दोषी हैं या नहीं। आदेश के बाद गौतम में सभी घरवालों से इस सिलसिले में बातचीत की, जिसके बाद 5 सदस्यों ने इस बात पर सहमति दी कि शालीन ने अर्चना को धक्का दिया है। इसके बाद फैसला लेते हुए गौतम ने बिग बॉस के सामने यह तक कह दिया कि इस मामले में शालीन दोषी हैं और उन्होंने घर के सबसे अहम नियम का उल्लंघन किया है, जिसकी वजह से वह घर में रहने के लायक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
शालीन भनोट
- फोटो : सोशल मीडिया
बाद में इस पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए बिग बॉस ने कहा कि उन्होंने फुटेज की जांच की, जिसके बाद वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि शालीन ने कुछ भी नुकसान पहुंचाने के इरादे से नहीं किया था। लेकिन अगर घर के कप्तान को यह लगता है कि वह दोषी है, तो शालीन अब पूरे सीजन घर का कप्तान बनने के लिए दावेदार नहीं रहेंगे। इतना ही नहीं बिग बॉस ने शालीन को यह भी सजा दी कि वह अगले 2 हफ्ते के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट किए जाते हैं। बिग बॉस के फैसले के बाद शालीन ने भी गुस्से में माइक उतारते हुए कहा कि वह इस घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, जिसके बाद में ही घर में काफी गहमागहमी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।