फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jay Chhaniyara: गंभीर बीमारी भी नहीं तोड़ पाई कॉमेडियन जय का हौसला, अपना दर्द भुला लोगों को दे रहे हंसी का डोज

Fri, 08 Jul 2022 06:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 08 Jul 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
India's Laughter Champion Jay Chhaniyara with cerebral palsy know About His Unknown Facts
जय छिनारिया - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर कॉमेडी शो 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की शुरुआत हो चुकी है। दर्शकों को हंसी का डोज देना वाला यह शो इन दिनों अपने एक कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। ये कंटेस्टेंट हैं, 28 वर्षीय कॉमेडियन जय छिनारिया, जिनकी हंसी और लोगों को हंसाने का तरीका मनोरंजन नहीं, हौसले की मिसाल भी पेश कर रहा है। जय ऐसे कॉमेडियन हैं, जिनकी हिम्मत और हौसले की दास्तां सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं जय छिनारिया की कहानी...

India's Laughter Champion Jay Chhaniyara with cerebral palsy know About His Unknown Facts
जय छिनारिया - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के राजकोट में जन्मे जय छिनारिया छह साल की उम्र से ही लोगों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं और अब 17 साल बाद टीवी पर भी वापसी कर चुके हैं। जय 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' में व्हीलचेयर पर बैठकर दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। अपनी कॉमेडी से जय ने शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन को भी इंप्रेस कर दिया है। जय इससे पहले 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का हिस्सा रहे थे।

India's Laughter Champion Jay Chhaniyara with cerebral palsy know About His Unknown Facts
जय छिनारिया - फोटो : सोशल मीडिया

जय छिनारिया को बेहद कम उम्र में ही सेरेब्रल पालसी हो गया था। लेकिन इस बीमारी को उन्होंने कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और खुद दर्द झेलने के बाद भी लोगों को हंसाते रहे। गंभीर बीमारे से पीड़ित होने के बाद भी जय का जज्बा देख लोग भी हैरान हो जाते हैं। जय को देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि लोगों को हंसाने वाला यह शख्स खुद कितना दर्द झेल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's Laughter Champion Jay Chhaniyara with cerebral palsy know About His Unknown Facts
जय छिनारिया - फोटो : सोशल मीडिया
जय के दोनों पैरों का छह बार ऑपरेशन हो चुका है। इस दर्द और परेशानी से जय का ध्यान हटाने के लिए उनके माता-पिता ने उन्हें गुजराती की एक मिमिक्री कैसेट लाकर दी। जय को यह कैसेट काफी पसंद आई और इसका असर भी उनपर दिखने लगा। एक बार की बात है कि जब जय को देखने के लिए उनके परिवार वाले आए, तो उन्होंने पूरी कैसेट ही उन्हें सुना दी। इसके बाद पहली बार जय के पेरेंट्स उन्हें नवरात्री के मौके पर स्टेज पर लेकर गए, जिसके बाद जय ने कॉमेडी को ही अपना सब कुछ मान लिया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed