{"_id":"60dc2c7e8ebc3ebb4d70afbf","slug":"indian-idol-12-controversy-salim-merchant-says-he-was-told-to-praise-contestants-on-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल: अब सलीम मर्चेंट का बड़ा बयान, 'शो में झूठी तारीफ करता तो आज जज की कुर्सी पर बैठा होता'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल: अब सलीम मर्चेंट का बड़ा बयान, 'शो में झूठी तारीफ करता तो आज जज की कुर्सी पर बैठा होता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलीम मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर हफ्ते शो एक नए विवाद में फंस जाता है। सोशल मीडिया पर शो कई कारणों के चलते लोगों के निशाने पर रहता है। कभी कंटस्टेंट्स की गायिकी को लेकर तो कभी मेकर्स की टीआरपी के लिए की गई मेहनत को लेकर। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बाहर जाने के बाद शो की जमकर आलोचना की थी और कहा था कि उनसे सभी प्रतिभागियों की जबरदस्ती तारीफ करने के लिए कहा गया था। बस फिर क्या था इसके बाद लगातार बयानबाजी चल रही है। अभिजीत सावंत ने भी शो के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। ऐसे में सुनिधि चौहान भी पीछे नहीं रहीं। उसके बाद सोनू निगम भी काफी सक्रिय हो गए थे। वहीं, अब सलीम मर्चेंट ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं और एक बड़ा बयान दिया है।
क्या कहा सलीम मर्चेंट ने ?
सलीम मर्चेंट ने इस पूरे मामले पर अपनी टिप्पणी दी है और कहा कि शो के मेकर्स उन्हें भी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए बोल चुके हैं। सलीम मर्चेंट इंडियन आइडल और द इंडिया वॉइस जैसे शोज के जज रह चुके हैं।
2 of 5
सलीम मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सलीम ने हाल ही में आरजे कन्नन को दिए इंटरव्यू में ये सभी बातें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे साथ भी हुआ है, लेकिन सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सुनी उनकी बात। शायद इसी वजह से आज मैं कोई जज की सीट पर नहीं बैठा हूं।' उन्होंने कहा, 'मैं इसलिए नहीं करता हूं क्योंकि मुझे कहा गया है तारीफ करना। मैं तारीफ इसलिए करता हूं कि किसी में कमियां निकालने के बजाय मैं उनकी खूबी देखता हूं।'
3 of 5
सलीम मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम मर्चेंट ने आगे कहा, 'अगर मैं उसकी खूबी की तारीफ करूं तो शायद वह गायक बेहतर कर सकता है।' सलीम मर्चेंट ने कहा, 'यहां तक कि बड़े से बड़े गायक भी गलती करते हैं, ऐसा होता है। आपको अपनी टिप्पणियों के बारे में बहुत न्यूट्रल होना चाहिए।' सलीम मर्चेंट का मानना है कि कंटेस्टेंट्स की खूबियों के साथ साथ खामियों को भी अच्छी तरह से उजागर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलीम मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम मर्चेंट ने कहा, 'मेरे साथ ऐसा बहुत बार हुआ है कि शो के डायरेक्टर्स ने मुझसे कहा है कि प्लीज आप लोग निगेटिव मत बोलिए। लेकिन मैं ना, थोड़ा सा स्मार्ट हूं इस मामले में। मुझे कमियां लगती हैं तो मैं निकालता हूं लेकिन उन्हें सकारात्मक रूप से बताता हूं। ताकि उसको ऐसा ना लगे कि उसे नीचा दिखाया जा रहा है और वह अपनी गलतियों से सीख सके।'
विज्ञापन
5 of 5
आदित्य नारायण-अमित कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, कुछ दिन पहले इंडियन आइडल 12 में किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड हुआ था जहां किशोर दा के 100 गाने गाए गए थे। इस एपिसोड को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। जिसके बाद एपिसोड में बतौर मुख्यातिथि बनकर आए किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने भी कह दिया था कि 'उन्हें वो एपिसोड बिल्कुल पसंद नहीं आया था, और उनसे कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था चाहे वो कैसा भी गाएं।' इसके बाद से ही यह विवाद चला आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।