Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
indian idol 12 elimination Semi Finale Pawandeep Rajan Gets More vote Arunita Kanjilal Nihal Mohd Danish Shanmukhapriya and Sayli Kamble
{"_id":"611017168ebc3e7a621cfa62","slug":"indian-idol-12-elimination-semi-finale-pawandeep-rajan-gets-more-vote-arunita-kanjilal-nihal-mohd-danish-shanmukhapriya-and-sayli-kamble","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में मिले सबसे ज्यादा वोट, सभी 6 प्रतिभागी फाइनल में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12: पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में मिले सबसे ज्यादा वोट, सभी 6 प्रतिभागी फाइनल में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Indian Idol 12 Finale: टेलीविजन का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।
2 of 5
कंटेस्टेंट्स के साथ करण जौहर
- फोटो : Instagram
आपको बता दें पवनदीप राजन को सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। वो शुरुआत से ही सबकी पहली पसंद थे। अब देखना ये है कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी किसके नाम रहती है। इससे पहले इंडियन आइडल के मंच से एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें पवनदीप को छोड़कर बाकी सभी प्रतिभागी थे इससे अंदाजा लगाया गया था कि सेमी फाइनल में पवनदीप बाहर हो गए हैं लेकिन आज टेलिकास्ट हुए एपिसोड में उन्हें ही सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
आज प्रसारित हुए एपिसोड में करण जौहर ही बतौर गेस्ट नजर आए और फिर सभी कंटेस्टेंट्स ने एक के बाद एक अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। सोशल मीडिया पर पवनदीप राजन ट्रेंड कर रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने खुलासा भी किया कि वो शाहरुख खान से कब और कैसे मिले। बता दें, दोनों की दोस्ती इंडस्ट्री में काफी मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल के सीजन 12 के कंटेस्टेंट्स को शो खत्म होने से पहले ही ऑफर मिलने लगे हैं। करण जौहर ने अरुणिता कांजीलाल और मोहम्मद दानिश का धर्मा फैमिली में स्वागत किया है। इससे पहले सवाई भट्ट और पवनदीप राजन-अरुणिता के साथ हिमेश रेशमिया गाना भी शूट कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Indian Idol 12
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे जैसे शो का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि अब इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।