{"_id":"60f197b567f9300e5179214b","slug":"indian-idol-12-mohammad-danish-reveals-top-3-contestants-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: इन प्रतिभागियों को टॉप 3 में देखना चाहते हैं मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया के लिए कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12: इन प्रतिभागियों को टॉप 3 में देखना चाहते हैं मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया के लिए कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दानिश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले जितना नजदीक आ रहा है लोगों में उत्साह उतना अधिक बढ़ रहा है। हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को जिताने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है और जमकर उन्हें वोट दे रहा है। हर प्रतियोगी की यही कोशिश है कि वो अपना बेस्ट दें ताकि इस साल इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी उन्हीं के नाम हो।
इंडियन आइडल का 12वां सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को जितना प्यार मिल रहा है, उससे कही ज्यादा इस बार शो विवादों का हिस्सा बना। कभी शो के मेकर्स तो कभी जजों को ट्रोल होना पड़ा। सिर्फ यही नहीं इस बार लोगों ने कंटेस्टेंट्स को भी खूब ट्रोल किया। शो पर आरोप भी लगा था कि यहां तारीफ करने के पैसे मिलते हैं। आए दिन शो में नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। वहीं पिछले हफ्ते आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट हो जाने के बाद एक नया विवाद हो गया था। शो मेकर्स पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने शनमुखप्रिया को बचाने के लिए आशीष को बाहर कर दिया। अब टॉप 6 प्रतिभागियों में से एक मोहम्मद दानिश ने एक इंटरव्यू के दौरान कई सारे बातें सामने रखी हैं।
2 of 5
दानिश मोहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
अब शो की विनिंग ट्रॉफी का मुकाबला पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), शनमुखप्रिया (Shanmukhpriya), निहाल तौरो (Nihal Tauro), मोहम्मद दानिश (Mohd Danish) और सायली कांबले (Sayli Kamble) के बीच हो रहा है। वहीं एक बातचीत के दौरान दानिश ने अपनी राय सामने रखी है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स के मुताबिक तो टॉप 3 में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल और मोहम्मद दानिश हैं। हालांकि खुद दानिश का इस मामले पर थोड़ा अलग मत है।
3 of 5
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स
- फोटो : सोशल मीडिया
दानिश ने कहा, 'मेरी नजर में सारे ही अच्छे हैं। मेरा तो मन करता है कि मैं सबको शो जिता दूं। सब लोग यहां इतना अच्छा गाते हैं। मेरा मन करता है कि सब लोग जीत जाएं। इस बार कुछ अलग ही हो जाए और सब विनर बन जाएं। इस बार के सभी सिंगर्स टॉप 3 में आना डिजर्व करते हैं। मैं सबको विनर मानता हूं क्योंकि इतनी दूर तक आना ही अपने आप में बड़ी बात है। सब लोग यहां आकर जनता का दिल जीत चुके हैं और वे अपनी जगह पर विनर हैं। इस बार के सभी सिंगर्स टॉप 3 हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनमुख प्रिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शो में शनमुखप्रिया को भी खूब ट्रोल किया जाता है। इसपर मोहम्मद दानिश ने कहा है कि शन्मुखप्रिया में कुछ तो खाससित है, जो बाकियों में नहीं है। मोहम्मद दानिश के अनुसार, ‘वो जो करती है, कोई नहीं कर सकता। जो टैलेंट उसके अंदर है, वो सामान्य नहीं है। शो पर जो भी फैसले होते हैं, वो दर्शकों से मिले वोट के आधार पर लिए जाते हैं। एक गायक के तौर पर म्यूजिक की जो समझ मेरे पास है, उससे मैं यह कह सकता हूं कि शन्मुखप्रिया में कुछ तो खास है। इंडस्ट्री के इतने दिग्गज गायक शो पर आए और सभी ने उसकी तारीफ की है। मुझे समझ नहीं आता है कि लोग नाराज किस बात को लेकर हैं। मुझे उम्मीद है कि वो लोगों को एंटरटेन करती रहेगी।’
विज्ञापन
5 of 5
हिमेश रेशमिया- दानिश
- फोटो : Instagram
वहीं, म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया मोहम्मद दानिश को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों की मानें तो हिमेश अब दानिश को दिल छू लेने वाले एक खूबसूरत गाने के साथ लॉन्च करेंगे, जिसे बोल समीर अंजना ने लिखे हैं। दानिश के फैंस उन्हें एल्बम 'हिमेश के दिल से' के दूसरे गाने में सुन पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।