फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: फिनाले से एक हफ्ते पहले पवनदीप राजन हो जाएंगे शो से बाहर? ये तस्वीर बयां कर रही सच्चाई

Fri, 06 Aug 2021 11:52 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 06 Aug 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Pawandeep Rajan out from the finale race See Picture
शो में पहुंचे करण जौहर, नहीं दिखे पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल धीरे धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। शो का फिनाले 15 अगस्त को होना है जिसके लिए जोरो शोरों से तैयारियां चल रही हैं। होस्ट, जजेज और शो के धमाकेदार कंटेस्टेंट फिनाले को बेहद शानदार बनाने में जुटे हैं। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है। 

जैसे जैसे शो का ग्रांड फिनाले नजदीक आ रहा है तब से ही इससे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। आशीष कुलकर्णी के शो से बाहर होने के बाद शो को अपने टॉप छह कंटेस्टेंट मिल गए थे। पवनदीप राजन, सायली कांबले, निहाल, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश यानी कि इन में से ही कोई एक ग्रैंड फिनाले में इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीतेगा। वहीं इस कड़ी टक्कर के बीच इंडियन आइडल के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले पवनदीप राजन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

Indian Idol 12 Pawandeep Rajan out from the finale race See Picture
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

दरअसल, शो के सेट से एक तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है जिसमें सभी प्रतिभागी नजर आ रहे हैं लेकिन पवनदीप राजन कहीं नहीं दिखे। ऐसे में पवनदीप राजन के फैंस को यह चिंता सताने लगी है कि वो फिनाले की रेस से बाहर तो नहीं हो गए हैं।
 

Indian Idol 12 Pawandeep Rajan out from the finale race See Picture
शो में पहुंचे करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

शो के फिनाले से पहले वाले हफ्ते में जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर खास जज बनकर पहुंचने वाले हैं। उनके स्वागत में सभी कंटेस्टेंट्स करण जौहर की यादगार फिल्मों के हिट गानों की प्रस्तुति देंगे।खबरें यह भी आ रही हैं कि इस हफ्ते एक सरप्राइज एलिमिनेशन भी होगा क्योंकि फिनाले टॉप 5 कंटस्टेंट्स में होगा। वहीं एक तस्वीर में करण के साथ सभी नजर आ रहे हैं, दिखे नहीं तो बस पवनदीप राजन। ऐसे में फैंस की चिंता करना भी लाजिमी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Pawandeep Rajan out from the finale race See Picture
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस हफ्ते शो से पवनदीप राजन का पत्ता कट जाएगा ? हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर इस तस्वीर के पीछे छुपा राज क्या है? क्या सच में मुकाबले के आखिरी पड़ाव के इतना करीब आने के बाद पवनदीप को शो से बाहर हो जाएंगे। यही सारे सवाल पवनदीप के फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Pawandeep Rajan out from the finale race See Picture
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन-एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑनएयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं ग्रैंड फिनाले में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होकर इसे और ज्यादा शानदार बनाने वाली हैं। ऐसे भी हर वीकेंड पर कोई न कोई सेलेब्स शो के मंच पर आता है और महफिल जमा देता है। फिनाले में तो सुरों का संग्राम होगा और सितारों से सजी महफिल होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed