{"_id":"59f1b9624f1c1b6e548b913f","slug":"journalist-father-vinod-dua-posted-facebook-post-against-akshay-kumar-but-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पत्रकार पिता' विनोद दुआ ने अक्षय कुमार पर निकाली भड़ास, FB ने हटाया पोस्ट, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'पत्रकार पिता' विनोद दुआ ने अक्षय कुमार पर निकाली भड़ास, FB ने हटाया पोस्ट, ये है पूरा मामला
Thu, 26 Oct 2017 04:00 PM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Thu, 26 Oct 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय बाद वापसी करने वाला शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' लगातार विवादों में फंसता नजर आ रहा है। पहले प्रोड्यूसर्स ने अपने 3 पुराने जजों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया और अब वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने शो के मुख्य जज अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 of 5
दरअसल, अक्षय कुमार ने शो के पहले ही एपिसोड के दौरान निकाली गई तीन जजों में से एक मल्लिका दुआ से कहा था कि 'आप घंटी बजाओ में आपको बजाता हूं'। बस इसी बात को लेकर मल्लिका दुआ के वरिष्ठ पत्रकार पिता विनोद दुआ को ठेस पहुंची हैं।
3 of 5
इसके बाद मल्लिका के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने अपनी फेसबुक वॉल पर ये पोस्ट लिखा, 'अपनी को-वर्कर मल्लिका दुआ को अक्षय ये बताते हैं कि 'आप बेल बजाओ मैं आप को बजाता हूं'। यह उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और भाषा है। स्टार प्लस…जाग जाओ…।' हालांकि बाद में फेसबुक ने खुद इस पोस्ट को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूरा मामला पहले शो का है, हैरान करने वाली बात ये है कि जब मल्लिका और उनके पिता को अक्षय की ये बात इतनी ही आघात पहुंचा गई थी तो उन्होंने तब क्यों नहीं कोई ऑब्जेक्शन उठाया जब मल्लिका शो की जज बनी हुईं थी। शो से बाहर करने के बाद ऐसा आरोप गलत है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडस्ट्री में इस बात का भी हल्ला है कि शो से निकाले जाने के बाद मल्लिका और उनके पिता विनोद दुआ अक्षय को घेर रहें है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पहले एपिसोड की वीडियो वायरल करवाई जा रही है, जिसमें अक्षय ने ये बात बोली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।