फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: कपिल शर्मा के कॉलेज के दिनों की तस्वीर वायरल, एक नजर में आप भी नहीं पहचान पाएंगे

Fri, 16 Jul 2021 01:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 16 Jul 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma share his college time photo challenged fans to spot him
कपिल शर्मा के कॉलेज के दिनों की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने बेहद कड़ा संघर्ष करके आज अपनी पहचान बनाई है। अपनी जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग के चलते कपिल दर्शकों के साथ साथ सेलेब्स को भी अपना फैन बना चुके हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक जैसे सेलेब्स भी कपिल की लाइन्स पर जोरदार ठहाके लगाते हैं। पिछले कुछ समय से कपिल टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर कपिल अपनी यादगार तस्वीरें फैंस संग साझा करते हैं। अब हाल ही में कपिल ने अपने कॉलेज के दिनों की एक तस्वीर साझा की है और इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक चुनौती दी है।



कपिल ने साझा की कॉलेज के दिनों की तस्वीर

दरअसल फैंस के लिए चुनौती ये है कि उन्हें इस तस्वीर में लोगों के बीच कपिल को पहचानना है। हालांकि फैंस के लिए ये आसान नहीं होने वाला है क्योंकि कॉलेज के दिनों से लेकर अब तक कपिल के चेहरे में काफी बदलाव आ चुका है। कपिल शर्मा ने अपनी ये तस्वीर आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है जिस पर फैंस की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वैसे तो बहुत से फैंस उन्हें पहचान गए हैं, लेकिन अगर आपको पहचानने में दिक्कत हो रही है तो हम आपको बताते हैं कि इनमें से कौन हैं कपिल शर्म।

Kapil sharma share his college time photo challenged fans to spot him
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल इस तस्वीर में नीले रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने हाथ में डफली ले रखी है। कॉलेज के समय की इस तस्वीर में कपिल अपने दोस्तों संग बैठे हैं। ये तस्वीर उस समय की है जब कपिल थिएटर प्ले कर रहे थे और उनके दोस्त भी उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे।



View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Kapil sharma share his college time photo challenged fans to spot him
कपिल शर्मा - फोटो : social media

सालों पुरानी इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल ने लिखा, 'अपने प्ले की रिहर्सल के बाद मेरी टीम, मेरी टीम के साथ म्यूजिकल सेशन, मुझे इस तस्वीर में ढूंढों और नीचे कमेंट्स में लिखो'। इसके साथ ही कपिल ने #old #memories #college #theatre जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil sharma share his college time photo challenged fans to spot him
कपिल शर्मा - फोटो : instagram

बता दें कि कपिल शर्मा इसी साल एक बेटे के पिता बने हैं। उन्होंने काफी समय पहले अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर में उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल ने लिखा , 'पब्लिक की पुरजोर मांग पर अनायरा और त्रिशान पहली बार एक साथ।' कपिल शर्मा की बच्चों के साथ इस प्यारी तस्वीर को फैंस के साथ ही सितारे ने भी खूब पसंद किया था।वहीं फैंस ने भी इस फोटो पर खूब प्यार बरसाया था।

विज्ञापन
Kapil sharma share his college time photo challenged fans to spot him
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

शो की बात करें तो इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में 'द कपिल शर्मा शो' का प्रसारण बंद कर दिया था। इसकी वजह ये बताई गई कि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं साथ ही कोरोना के कारण लाइव ऑडियंस के ना आने पर शो की टीआरपी पर भी असर पड़ रहा था। ऐसे में ये फैसला लिया गया कि शो को कुछ समय बंद रखने के बाद एक नए फ्लेवर और नए तरीके से शुरू किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed