{"_id":"5c980318bdec2214355665f1","slug":"kapil-sharma-show-bollywood-nights-sunday-episode-vidyut-jamwal-jubin-nautiyal-guest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कपिल शर्मा शो' में एक साथ पहुंचे सलमान-शाहरुख और अमिताभ, बॉलीवुड नाइट्स में लगा कॉमेडी का तड़का","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कपिल शर्मा शो' में एक साथ पहुंचे सलमान-शाहरुख और अमिताभ, बॉलीवुड नाइट्स में लगा कॉमेडी का तड़का
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kapil sharma show
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो भले टीआरपी नीचे खिसक गया हो लेकिन इस लोकप्रियता अब कम नहीं हुई है। हर वीकेंड बॉलीवुड के बड़े स्टार्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचते हैं। रविवार के ऐपिसोड में कपिल के शो में बॉलीवुड नाइट्स का आयोजन किया गया।
2 of 5
kapil sharma show
- फोटो : instagram
'द कपिल शर्मा शो' में सभी कॉमेडियन्स ने मिलकर एक एक्ट किया जिसमें एक एनआरआई फैमली के लिए बॉलिवुड पार्टी रखी गई। इस मौके पर कपिल शर्मा शत्रुघ्न सिन्हा बने। कृष्णा अभिषेक बने अमिताभ बच्चन, चंदन ने सलमान खान का गेटअप रखा, राजीव ठाकुर बने शाहरुख खान, भारती बनीं आलिया भट्ट।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
इतना ही सुमोना बनीं दीपिका पादुकोण और साथ ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के गेटअप में भी एक्टर्स दिखे। सबसे पहले एंट्री हुई चंदू और ठाकुर की जो शाहरूख और सलमान बनकर पहुंचे और नकली हीरो बनकर स्टेज पर खूब रंग जमाया। उसके बाद दीपिका पादूकोण, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और शत्रुघन सिन्हा ने स्टेज पर हंसी का समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma show
- फोटो : instagram
शो के दूसरे पार्ट में जुबिन नौटियाल ने अपने गाने से पूरा माहौल रोमांटिक बना दिया। जुबिन एक किस्सा भी शेयर किया कि कैसे एक शो के दौरान स्टेज पर चढ़ने से पहले लड़कियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए थे। इस वजह से उनके पूरे शरीर नाखुन लग गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kapil sharma show
- फोटो : instagram
जुबिन के बाद शो में फिल्म जंगली के हीरो विद्युत जामवाल की एंट्री हुई। विद्युत के साथ फिल्म की दोनों एक्ट्रेस पूजा सावंत और आशा भट्ट भी पहुंची थीं। शो के दौरान विद्युत ने स्टंट्स करके दिखाए जिसे देखकर शो पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।