कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे नाम के एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस जब उसके गांव उसे पकड़ने गई तो विकास के गुर्गों ने तीन दिशाओं से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से चारों तरफ आक्रोश का माहौल है। शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कानपुर के शहीदों के लिए कपिल शर्मा ने किया ट्वीट तो हुए ट्रोल, फिर इस तरह कॉमेडियन ने सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए पुलिसवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कपिल ने लिखा- 'मैं रेस्ट इन पीस नहीं कहूंगा क्योंकि मुझे मालूम है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक हम अपराधियों को ढूंढकर मार नहीं देंगे। मोर पावर टू यूपी पुलिस, उन्हें ढूंढिए और मार दीजिए।'
I will not say Rest In Peace because I know they will not until we find the culprits n kill them 🙏 more power to u @Uppolice jus find them n kill them 🙏 that’s it 💔 https://t.co/WmbRiyo28I
कपिल का ये ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए भी ट्वीट किया होता।' हालांकि कपिल ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा- 'डियर सर, मुझे सुशांत की मौत के पीछे का कारण मालूम नहीं है पर इतना पता है कि जो पुलिसवाले मारे गए, वो अपनी ड्यूटी करने गए थे।'

बता दें कि शुक्रवार को कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। जिसने सभी को हिला कर रख दिया है। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और हर कोई शहीद पुलिसर्मियों को सलाम कर रहा है। बता दें कि कानपुर एनकाउंटर मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में 100 से ज्यादा टीमें छापेमारी कर रही हैं। विकास दुबे की तलाश तेज कर दी गई और उस पर 50 हजार का इनाम भी रखा गया है।
बात करें कपिल शर्मा की तो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी अपना कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉकडाउन के बाद 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर दर्शकों को भारी बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए एपिसोड में केवल कपिल शर्मा और उनकी टीम ही मेहमानों के साथ बातचीत करते नजर आएंगे।