फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गिरती TRP के बीच क्या सच में शो से ब्रेक लेने जा रहे कपिल शर्मा? या फिर वजह कुछ और

Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 06 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma will take break from The Kapil Sharma Show planning to go Babymoon with Ginni Chatrath
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram

लंबे समय बाद टीवी पर कमबैक करने के बाद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सितारे बुलंदियों पर हैं। एक ओर उनकी शादी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी से हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनका शो 'द कपिल शर्मा' दर्शकों को खूब रास आया। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कपिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इस बीच कपिल को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कपिल जल्द ही इस शो से ब्रेक ले सकते हैं। 

Kapil Sharma will take break from The Kapil Sharma Show planning to go Babymoon with Ginni Chatrath
Kapil Sharma and Ginni Chatrath - फोटो : amar ujala

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की वजह से इस शो से 10 दिन का ब्रेक ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। गिन्नी अभी 3-4 महीने की प्रेग्नेंट है। ऐसे में कपिल गिन्नी के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहते हैं।

Kapil Sharma will take break from The Kapil Sharma Show planning to go Babymoon with Ginni Chatrath
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : instagram

सूत्रों की मानें तो कपिल गिन्नी के साथ कनाडा बेबीमून के लिए रवाना होंगे। शादी के बाद गिन्नी कई बार अपनी सास के साथ कपिल के शो में नजर आईं। हालांकि इस बारे में कपिल या फिर गिन्नी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। कपिल शर्मा ने गिन्नी से दो रिवाजों से शादी की थी। कपिल ने गिन्नी के साथ 12 और 13 दिसंबर, 2018 को शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma will take break from The Kapil Sharma Show planning to go Babymoon with Ginni Chatrath
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram

कुछ दिन पहले कपिल ने शादी में मेहमानों को लेकर चौंकाने वाली बात कही। कपिल ने अपने शो में मेहमानों को लेकर बताया था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी शादी में इतने सारे मेहमान इकट्ठे हो जाएंगे। आपको बता दें, कपिल की शादी में तकरीबन 5 हजार लोग आए थे। इस पर कपिल ने बताया कि इतने मेहमानों से शादी का माहौल काफी भीड़ वाला हो गया था। इतने मेहमानों को देखने के बाद कपिल ने कहा था कि इनमें से वह सिर्फ चालीस या पचास लोगों की ही जानते थे। 

विज्ञापन
Kapil Sharma will take break from The Kapil Sharma Show planning to go Babymoon with Ginni Chatrath
Kapil Sharma Ginni - फोटो : twitter

कपिल ने एक साल बाद टीवी पर दोबारा वापसी की है। 'द कपिल शर्मा शो' का दूसरा सीजन है। इस शो से वापसी करते ही कपिल का शो टीआरपी में नंबर एक के पायदान पर पहुंच गया था। वहीं अब टीआरपी में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो टॉप 10 से भी बाहर हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed