Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आईं हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करिश्मा तन्ना ने अपने हल्दी फंक्शन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर का सूट पहना है इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की फ्लावर ज्वैलरी पहनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए करिश्मा की हल्दी सेरेमनी में केवल करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार वाले ही मौजूद रहे।
करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में अपने होने वाले पति वरुण बंगेरा संग हल्दी की रस्म निभाती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से रिलेशन में थे हालांकि उन्होंने इस रिश्तें को काफी समय बाद ऑफिशियल किया था।
अपने हल्दी फंक्शन के लिए जहां करिश्मा तन्ना ने व्हाइट कलर का सूट चुना है तो वहीं वरुण भी व्हाइट कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ग्लासेस के साथ पूरा किया है। हाल ही में कपल को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद करिश्मा ने अपनी शादी की तारीख के बारे में जानकारी दी थी। आज हल्दी फंक्शन के बाद कल यानी 4 फरवरी को मेहंदी फंक्शन रखा जाएगा और 5 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।