फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जारी हैं 'डांस इंडिया डांस' की मुश्किलें, जानें क्यों करीना की जगह करिश्मा ने जज किया शो

Thu, 04 Jul 2019 12:33 PM IST
Avinash Pal मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 04 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Karisma Kapoor will judge upcoming episode of Dance India Dance instead of Kareena Kapoor Khan
Dance India Dance - फोटो : amar ujala mumbai
मशहूर डांस रिएल्टी शो डांस इंडिया डांस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले शो के शुरू होने से पहले ही इसके होस्ट धीरज धूपर ने शो छोड़ दिया। अब इसकी जज करीना कपूर को भी शो के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो रहा है। लंदन से भारत न लौट पाने के चलते इस शो का एक एपीसोड उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर को शूट करना पड़ा है। 
Karisma Kapoor will judge upcoming episode of Dance India Dance instead of Kareena Kapoor Khan
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर खान इन दिनों इरफान खान की आने वाली फिल्म अंग्रजी मीडियम की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर अपने 19 साल के करियर में पहली बार एक पुलिस अफसर की भूमिका कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच से ही आकर करीना ने इस शो का एक एपीसोड कुछ दिन पहले शूट किया था। लेकिन, इस बार करीना को फिल्म की शूटिंग से छुट्टी नहीं मिली।

Karisma Kapoor will judge upcoming episode of Dance India Dance instead of Kareena Kapoor Khan
Mithun Chakraborty - फोटो : Amar Ujala
डांस इंडिया डांस भारतीय टेलीविजिन पर बूगी वूगी के बाद दूसरा डांस रिएल्टी शो रहा है। इसने अपनी पहले सीजन की लॉन्चिंग से मुफलिसी के दिन गुजार रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का करियर संभाला था। इस शो में दिखने के बाद ही मिथुन के करियर की तीसरी पारी शुरू हुई और उन्होंने एक के बाद एक तमाम बड़ी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karisma Kapoor will judge upcoming episode of Dance India Dance instead of Kareena Kapoor Khan
kareena kapoor - फोटो : social media

इधर करीना को अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करने के तुरंत बाद आमिर खान के साथ फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करनी है। करीना के पास जब गुड न्यूज के अलावा कोई दूसरी फिल्म नहीं थी तो उन्होंने डांस इंडिया डांस का जज बनना स्वीकार कर लिया, लेकिन अब लगातार फिल्में आ जाने से उनके लिए इस शो की खातिर समय निकालना मुश्किल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed