{"_id":"5d1d872f8ebc3e3cd728fcc4","slug":"know-all-about-tik-tok-stars-chinky-minky-who-become-kapil-sharma-new-neighbours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं कपिल शर्मा की नई पड़ोसी चिंकी मिंकी? सोशल मीडिया पर लाखों में हैं फॉलोअर्स","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आखिर कौन हैं कपिल शर्मा की नई पड़ोसी चिंकी मिंकी? सोशल मीडिया पर लाखों में हैं फॉलोअर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma with Chinky Minky
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हमेशा ही अपने शो में कुछ ना कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। कपिल के शो में ना केवल कपिल बल्कि पार्लर वाली सपना, बच्चा यादव और चंदू चायवाला जैसे कई किरदार लोगों के दिलों में घर कर चुके हैं। वहीं हाल ही में कपिल के शो में दो ऐसी लड़कियों ने एंट्री मारी की लोग उनके फैन हो गए। यह दोनों लड़कियां 'कपिल शर्मा की पड़ोसी हैं।
2 of 5
Kapil Sharma with Chinky Minky
- फोटो : instagram
कपिल के शो में भले ही यह दोनों लड़कियों चंद मिनट के लिए आईं लेकिन दोनों ने अपने टैलेंट से लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लिया। इन दोनों लड़कियां ने शो के दौरान खुद को 'चिंकी मिंकी सिस्टर्स' (Chinky Minky Sisters) बताया। इन दोनों सिस्टर्स ने कपिल के सवालों को ऐसे अंदाज में जवाब दिया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। कपिल के शो में इन दोनों जुड़वा बहनों को देखकर हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह 'चिंकी मिंकी' कौन हैं?
3 of 5
Surabhi Mehra and Samriddhi Mehra
- फोटो : instagram
दरअसल, खुद को 'चिंकी मिंकी' ((Chinky Minky) कहने वाली इन लड़कियों का असली नाम सुरभि मेहरा (Surabhi Mehra) और समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) है। यह दोनों 'टिक टॉक' की पॉपुलर स्टार्स हैं। इन दोनों के 'टिक टॉक' पर करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। खास बात है कि यह दोनों सिर्फ 'टिक टॉक' पर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम पर भी फेमस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Surabhi Mehra and Samriddhi Mehra
- फोटो : instagram
इन दोनों के इंस्टाग्राम पर भी 90 हजार फॉलोअर्स हैं। सुरभि और समृद्धि मॉडलिंग से जुड़ी हुई हैं और कई ब्रांड को प्रमोट भी किया है। यह दोनों देखने में बहुत सुंदर हैं और दोनों का ड्रेसिंग सेन्स भी काफी स्टाइलिश है। इंस्टाग्राम पर यह दोनों अपने वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Surabhi Mehra and Samriddhi Mehra
- फोटो : instagram
कपिल शर्मा के शो के दौरान इन दोनों ने 'पिया पिया ओ पिया' गाने पर डांस करते हुए एंट्री ली थी। कपिल ने इन दोनों को दर्शकों से मिलवाते हुए कहा था कि यह उनकी नई पड़ोसी हैं। इन दोनों को एक साथ परफॉर्म करते देख अर्चना पूरन सिंह ने भी स्टैंडिंग ओवेशन दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।