{"_id":"5d1d752c8ebc3e3cc35fda5a","slug":"kapil-sharma-revealed-shocking-thing-about-archana-puran-singh-related-with-navjot-singh-sidhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के शो छोड़ने के बाद इस बात से घबराती हैं अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिद्धू के शो छोड़ने के बाद इस बात से घबराती हैं अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma) में नजर आ रही हैं। इस शो के दौरान अर्चना और कपिल एक दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए नजर आते हैं। दोनों की इस मस्ती को ना केवल फैंस बल्कि शो में आए मेहमान भी एन्जॉय करते हैं। हाल ही में कपिल के शो में मल्लिका शेरावत, एकता कपूर और तुषार कपूर पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने अर्चना से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। कपिल के इस खुलासे के बाद किसी को भी यकीन नहीं हुआ।
2 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
शो के दौरान कपिल एकता और मल्लिका शेरावत से बात कर रहे थे। तभी कपिल ने अर्चना से जुड़ा राज खोला। कपिल ने मल्लिका के आने पर कहा कि सिद्धू को इस बात का बुरा लग रहा होगा कि वह राजनीति में क्यों चले गए। इसके बाद कपिल अर्चना की टांग खिंचाई करने लगते हैं। कपिल कहते हैं- 'अर्चना भूत से नहीं डरती हैं वह सिर्फ एक व्यक्ति से डरती हैं। हमेशा प्रार्थना करती हैं कि वह वापस नहीं लौटे।' कपिल की यह बात सुनकर सभी लोग अर्चना को देखने लगते हैं।
3 of 5
Archana Puran Singh and navjot
- फोटो : instagram
दरअसल, कपिल का इशारा नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ था। नवजोत के शो छोड़ते ही अर्चना ने उनकी जगह शो में ले ली। इसके बाद से लगातार शो के दौरान कपिल अर्चना की खिंचाई करते नजर आए। कुछ महीने पहले अर्चना ने अपनी फीस को लेकर भी कपिल के शो में दर्द बयां कर चुकी हैं। जॉन अब्राहम और मौनी रॉय कपिल के शो में 'रोमियो अकबर वॉल्टर' को प्रमोट करने आए थे। तब कपिल ने फिल्म की स्टारकास्ट से पूछा कि अगर तुम्हें सुपरपावर मिल जाए तो क्या बनना चाहते हो?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए अर्चना ने कहा- 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहती हूं। मैं वही काम कर रही हूं जो सिद्धू जी करते थे हालांकि मुझे उतनी फीस नहीं मिल रही। सिद्धू बनने पर कम से कम फीस तो ज्यादा मिलेगी।' आपको बता दें, पुलवामा आंतकी हमले पर सिद्धू ने विवादित टिप्पणी दी थी जिसके बाद से इस शो को अर्चना कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu
- फोटो : social media
'द कपिल शर्मा शो' से सिद्धू की गैरमौजूदगी की वजह से लगातार टीआरपी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते शो की टीआरपी में नंबर 9 पर पहुंच गया। कुछ हफ्ते पहले यह शो टॉप 5 में था लेकिन लगातार गिरती टीआरपी शो के लिए चिंता का विषय बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।