बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे अपने फैंस से अपने जीवन की हर खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा करते हैं। कोरोना काल में बहुत से सितारों ने शादी की और बहुत से सितारे माता पिता बन गए। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी कर दी। इस लिस्ट में कसौटी जिंदगी के 2 शो में नजर आ चुके टीवी अभिनेता साहिल आनंद का नाम भी जुड़ गया है। साहिल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली हैं।
'कसौटी जिंदगी के' फेम साहिल आनंद के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, तस्वीर देख फैंस बोले- बधाई हो!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिल आनंद ने अपने फैंस के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी राजनीत मोंगा गर्भवती हैं। साहिल आनंद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में साहिल की पत्नी राजनीत बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि साहिल आनंद और उनकी पत्नी की ये तस्वीर बेबी शॉवर के दौरान ली गई है। साहिल और राजनीत अपने पहले बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि साहिल और उनकी पत्नी गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फैंस ने साहिल और उनकी पत्नी को इस खुशखबरी के लिए ढेर सारी बधाईयां दी है।
साहिल आनंद के पिता बनने की खबर पर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी सितारों ने साहिल और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दी हैं। करण पटेल, किश्चवर मर्चेंट, आमना शरीफ, विकास गुप्ता, वाहबीज दोराबजी, अभिषेक कपूर ने इस प्यारी जोड़ी पर अपना प्यार लुटाया है।