फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 14: खुद को विद्वान समझ अमिताभ ने जीवन में की इतनी बड़ी भूल, 'केबीसी' के सेट पर छलका बिग बी का दर्द

Fri, 02 Sep 2022 12:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 02 Sep 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh bachchan regrets Choosing Bsc because of trigonometry in front of komal Gupta
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी की दुनिया पर राज कर रहे हैं। प्रतिभा के धनी अभिनेता अमिताभ बच्चन इस समय टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ होस्ट करने में बिजी हैं। जहां शो में अमिताभ कंटेस्टेंट्स से सवाल कर रहे हैं, वहीं उसके साथ ही आज कल अभिनेता उनसे अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी साझा करते नजर आते हैं। क्विज शो के इस सीजन में कई बार अमिताभ को प्रतियोगियों के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते देखा गया है। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने कुछ ऐसा बताया, जिसे अभिनेता अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानते हैं। तो चलिए जानते हैं अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के लेटेस्ट एपिसोड में हॉट सीट पर बैठी कोमल गुप्ता के साथ क्या साझा किया।

Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh bachchan regrets Choosing Bsc because of trigonometry in front of komal Gupta
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया

'कौन बनेगा करोड़पति 14' के हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में अमिताभ के सामने हॉट पर कोमल गुप्ता बैठी दिखाई दीं। कोमल पढ़ाने के साथ ही वेट लिफ्टिंग की प्रेक्टिस भी करती हैं। अपने जीवन के बारे में बताते हुए कोमल ने कहा कि, 11 साल की उम्र से ही उन्होंने वेट लिफ्टिंग की प्रेक्टिस करनी शुरू कर दी थी। इसमें उनके पिता ने उनका खूब साथ दिया था। कोमल ने बताया की उनके पिता ने 11 साल की उम्र मे ही उन्हें अखाड़ा ले जाना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि कोमल स्टेट और नेशनल लेवल चैंपियन रही हैं। वह कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। कोमल की बाते सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने भी उनसे और उनका शो देखने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के साथ अपनी एजुकेशन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। 

Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh bachchan regrets Choosing Bsc because of trigonometry in front of komal Gupta
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने कोमल से तीन हार के सवाल पर खुद से जुड़ा किस्सा शेयर किया। दरअसल, अभिनेता और शो के होस्ट ने तीन हजार के लिए जो सवाल किया था, वह था- ‘साइन, कोसाइन और टैजेंट मुख्यतः इनमें से किस क्षेत्र में उपयोग किए जाते हैं?’इस सवाल को करने के बाद बिग बी ने बताया कि उन्हें गणित विषय कितना कठिन लगता था। अमिताभ बोले-'स्कूल के साथ-साथ मैंने कॉलेज में भी यह विषय पढ़ा था, लेकिन कमाल की बात यह है कि मुझे इसके फॉर्मूला भी याद नहीं हुए।'  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 14 Amitabh bachchan regrets Choosing Bsc because of trigonometry in front of komal Gupta
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने अफसोस जताते हुए बताया, 'क्या बताऊं, मुझे तो ट्रिग्नोमेट्री की स्पेलिंग तक याद नहीं रहती थी। मुझसे मेरे जीवन की एक बहुत बड़ी भूल हो गई थी, मुझे लगा था कि मैं बहुत बड़ा विद्वान हूं और मैंने बीएससी ले ली थी। हालांकि, इसे पढ़ने में मैं कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा पाया था। और हमारा डब्बा गोल ही रहा इस सब्जेक्ट में, यह विषय वाकई बहुत मुश्किल होता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed