फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: टीवी से पहले इस बी ग्रेड फिल्म में सिद्धार्थ ने किया था काम, जाने कैसा था अभिनेता का करियर

Fri, 02 Sep 2022 10:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 02 Sep 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
sidharth shukla death anniversary know about actor tv shows and films career
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक रहे हैं, जो अपनी फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते थे। वह जहां खड़े होते थे वहां फैंस की लाइन लग जाती थी। उनके स्टारडम की एक झलक तब देखने को मिली थी, जब वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में आए थे। इस शो में जब वह आए थे तब उन्होंने अपने धाकड़ अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन सिनेमा जगत का यह सितारा अब हम लोगों के बीच नहीं हैं। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला ने हार्ट अटैक की वजह से 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। लेकिन हम आपको अभिनेता के शानदार करियर के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह ही वह फैंस के दिलों में आज भी अपनी जगह बनाए हुए हैं।

sidharth shukla death anniversary know about actor tv shows and films career
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

मां के कहने पर मॉडलिंग में रखा कदम
12 दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा से एक बिजनेसमैन बनने का सपना देखा था। लेकिन उन्होंने अपनी मां के कहने पर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और छा गए। सिद्धार्थ ने अपनी मां के कहने पर ही साल 2004 में एक मॉडलिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इसमें वह उपविजेता रहे। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की एक और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और यहां भी उन्होंने जीत हासिल की। हालांकि, मॉडलिंग में उनका नाम तब ज्यादा चर्चाओं में आया जब उन्होंने साल 2008 में तुर्की में हुए दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो को जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

sidharth shukla death anniversary know about actor tv shows and films career
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टिंग करियर की शुरुआत
मॉडलिंग में शानदार काम करने की वजह से सिद्धार्थ को एक्टिंग के ऑफर्स मिलने लगे और उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया। इसी बीच उन्होंने साल 2007 में एक बी ग्रेड फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम था 'आई एम इन लव'। इसमें टॉम ऑल्टर और रजाक खान जैसे स्टार्स नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन इसके एक गाने की क्लिप यूट्यूब पर उपलब्ध है जिसमें सिद्धार्थ ने बहुत सारे किसिंग सीन दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla death anniversary know about actor tv shows and films career
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

इन टीवी शोज में किया काम
सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्टिंग में अपना डेब्यू टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। लेकिन इस सीरियल से वह कुछ खास पहचान नहीं बना पाए थे। उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट सीरियल 'बालिका बधू' बना, जो साल 2012 में टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल ने उनकी पॉपुलैरिटी को रातों-रात बढ़ा दिया। इसके बाद सिद्धार्थ टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में भी नजर आए, जो सुपरहिट रहा। 

विज्ञापन
sidharth shukla death anniversary know about actor tv shows and films career
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सीरियलिटी शोज के अलावा की फिल्म
टीवी सीरियल के अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रहे थे। वह 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आए। लेकिन जब उन्होंने 'बिग बॉस 13' में कदम रखा, तो हंगामा मचा दिया। हर तरफ सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही थी। सिद्धार्थ ने इस शो के जरिए लोगों का दिल जीता और दर्शकों ने फिर उन्हें इस शो का विनर बना दिया। इन सबके बीच साल 2014 में सिद्धार्थ ने वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में स्क्रीन शेयर की थी। 

  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed