फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं था सिद्धार्थ का स्टारडम, इन विवादों के चलते सुर्खियों में रहे

Fri, 02 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 02 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla death anniversary know about actor Controversy
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग की बॉलीवुड के सुपरस्टार्स से किसी भी मायने में कम नहीं थी। देशभर में उनके करोड़ों फैन हैं। टीवी सीरियल बालिका वधु से घर-घर तक अपनी पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ की लोकप्रियता में बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद काफी इजाफा देखने को मिला था। आज ही के दिन हार्ट अटैक की वजह से 40 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टिंग के अलावा सिद्धार्थ विवादों की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते थे। बिग बॉस में भी वह हमेशा किसी न किसी के साथ तीखी नोंक झोक की वजह से चर्चा में बने रहते थे। आइए आपको बताते हैं कि कब-कब वह विवादों की वजह से सुर्खियों में आए।

Sidharth Shukla death anniversary know about actor Controversy
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर आए थे सुर्खियों में

सिद्धार्थ शुक्ला एक बार तेज रफ्तार से कार चलाने की वजह से मुश्किलों में पड़ गए थे। यह घटना कई साल पुरानी है। रैश ड्राइविंग के लिए उन्हें ट्रैफिक पुलिस से फटकार भी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान गाड़ी पर से उनका नियंत्रण भी खो गया था। 

Sidharth Shukla death anniversary know about actor Controversy
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल वर्मा से सेट पर हुई लड़ाई

सिद्धार्थ अपनी गुस्से के लिए जाने जाते थे। टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' के दौरान उनकी लड़ाई कुणाल वर्मा से हो गई थी। इसके बाद कुणाल ने सिद्धार्थ पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर दोनों के बीच बहस हुई थी जिसके बाद सिद्धार्थ ने उन पर पानी फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla death anniversary know about actor Controversy
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
शराब पीकर गांड़ी चलाने का आरोप
साल 2014 में एक्टर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लग चुका है। बताया जाता है कि इसके लिए उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन
Sidharth Shukla death anniversary know about actor Controversy
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई के साथ भी हो चुका विवाद

बिग बॉस  13 के दौरान सिद्धार्थ और रश्मि के बीच कई बार लड़ाई देखने को मिली थी। लेकिन इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दिल से दिल तक' शो के दौरान दोनों के बीच जमकर तकरार देखने को मिली थी। बता दें कि कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed