{"_id":"6310fb93c0b09412af247220","slug":"the-kapil-sharma-show-new-promo-video-is-very-funny-starting-from-10-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: शो में दिखी कपिल के सास-ससुर की झलक, नया प्रोमो देख छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma Show: शो में दिखी कपिल के सास-ससुर की झलक, नया प्रोमो देख छूट जाएगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने लोकप्रिय चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का प्रीमियर 10 सितंबर को होगा। इस बीच इसका एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जो दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है। प्रोमो में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं।
2 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया गया 'द कपिल शर्मा शो' का नया वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस छोटे से वीडियो में कपिल शर्मा के साथ उनके रील लाइफ के सास ससुर भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दोनों की हरकत देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
यह पहला मौका है जब शो में कपिल के सास ससुर की एंट्री होने जा रही है। इससे पहले के सीजन में कपिल केवल अपने सास ससुर की बातें करते नजर आते थे लेकिन आने वाले दिनों में अब तीनों मिलकर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते दिखने वाले हैं। प्रोमो से एक बात तो साफ हो गई है कि आने वाले दिनों में लोगों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रहने वाली है। बता दें कि हाल ही में यह शो कुछ समय के लिए ऑफ एयर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
इस छोटे से अंतराल के बाद अब कपिल की टीम लोगों को एक बार फिर से हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इस शो का प्रोमो आया था जो काफी मेजदार था। प्रोमो में कपिल सब कुछ भूले नजर आए थे। इस प्रोमो में सृष्टि रोडे भी नजर आई थीं। प्रोमो के आने के बाद से ही लोग बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगी कि शो के नए कलाकार लोगों के दिलों में जगह बना पाते हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।