फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhalak Dikhhla Jaa 10: नए सीजन की शुरुआत से पहले जानें कहां हैं शो के पिछले विजेता, कई कह चुके टीवी को अलविदा

Thu, 01 Sep 2022 04:06 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Sep 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 know winners of previous Seasons Mona Singh Prachi Desai Gurmeet Choudhary drashti dhami
झलक दिखला जा के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' पांच साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। यह शो का दसवां सीजन है, जिसको लेकर फैंस ही नहीं कंटेस्टेंट भी काफी एक्साइटेड हैं। अब तक के आए नौ सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और उन्हें बेस्ट डांसर मिले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले नौ सीजन के विनर अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं 'झलक दिखला जा' के अब तक के विजेताओं के बारे में...

Jhalak Dikhhla Jaa 10 know winners of previous Seasons Mona Singh Prachi Desai Gurmeet Choudhary drashti dhami
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोना सिंह
'झलक दिखला जा' का पहला सीजन सितंबर 2006 में आया था। इस सीजन को मोना सिंह ने जीता था और अगले साल वह शो की होस्ट बनी थीं। उसके बाद मोना 'क्या हुआ तेरा वादा', 'मौका ए वारदात' सहित कई टीवी शोज का हिस्सा बनीं। वहीं, उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में उनकी मां का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं।

Jhalak Dikhhla Jaa 10 know winners of previous Seasons Mona Singh Prachi Desai Gurmeet Choudhary drashti dhami
प्राची देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्राची देसाई
शो का दूसरा सीजन सितंबर 2007 में शुरू हुआ और दिसंबर 2007 तक चला। इस सीजन की ट्रॉफी प्राची देसाई के नाम रही थीं। झलक की विजेता बनने के बाद प्राची ने छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया और वह बड़े पर्दे पर नजर आईं। उन्होंने 'रॉक ऑन', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'अजहर' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि वह बॉलीवुड में अपनी सिक्का चलाने में ज्यादा कामयाब न हो सकीं। हाल ही में उन्हें ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'फॉरेंसिक' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 know winners of previous Seasons Mona Singh Prachi Desai Gurmeet Choudhary drashti dhami
बाइचुंग भूटिया - फोटो : सोशल मीडिया

बाइचुंग भूटिया
झलक के तीसरे सीजन का विजेता कोई एक्टर या सिंगर नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर बाइचुंग भूटिया थे। बाइचुंग भूटिया शो को जीतने में तो कामयाब रहे थे, लेकिन इसकी वजह से उनके अपने क्लब मोहन बागान से रिश्ते खतरे में पड़ गए। क्योंकि इस शो की वजह से वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। फिलहाल वह राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी पार्टी का नाम हमरो सिक्किम पार्टी है।

विज्ञापन
Jhalak Dikhhla Jaa 10 know winners of previous Seasons Mona Singh Prachi Desai Gurmeet Choudhary drashti dhami
मियांग चेंग - फोटो : सोशल मीडिया

मियांग चेंग
चौथे सीजन के विजेता सिंगर, टीवी होस्ट और एक्टर मियांग चेंग बेन थे। मियांग पेशे से डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और फिलहाल वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'मार्डन लव मुंबई' में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed