फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाम में फंसी एम्बुलेंस को देख भड़कीं कविता कौशिक, ड्राइवर्स को लगाई फटकार

Mon, 02 Mar 2020 05:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 02 Mar 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik Gets Angry For Not Letting An Ambulance Pass
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन पर 'चंद्रमुखी चौटाला' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह हर एक मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी राय जाहिर करती हैं। हाल ही में कविता जब जाम में फंसी तो उन्होंने देखा उसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। फिर क्या था कविता ने ट्वीट कर लोगों की क्लास लगा दी।

Kavita Kaushik Gets Angry For Not Letting An Ambulance Pass
Kavita Kaushik

कविता ने ट्वीट कर ड्राइवर्स को लताड़ लगा दी जो एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दे रहे थे। उन्होंने लिखा- 'ट्विटर पर भारत का बीड़ा उठाने वाले अक्सर असल जिंदगी में सिर्फ हॉर्न बजाते हैं और पान चबाते हुए घूरते हैं। कृपया एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दे दें। ध्यान दें, मुझे सड़क पर ही पति से इस वीडियो को बनाने के लिए डांट पड़ी है।'

Kavita Kaushik Gets Angry For Not Letting An Ambulance Pass
काम्या पंजाबी, कविता कौशिक - फोटो : Social Media

कविता के इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। कविता ने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की थी। 39 साल की हो चुकीं कविता की शादी के तीन साल बीत गए हैं। हाल ही में जब काम्या पंजाबी को उनकी दूसरी शादी के लिए ट्रोल किया गया था तब भी कविता ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kavita Kaushik Gets Angry For Not Letting An Ambulance Pass
Kavita Kaushik - फोटो : social media

कविता को कई बार उनके ड्रेसिंग से लेकर एक्टिंग और लुक्स के लिए भी ट्रोल किया गया है, लेकिन कविता ने उन्हें कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और बेबाक अंदाज में उन्हें चुप कराया। हाल ही में जब कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर ट्वीट किया था, तो वह ट्रोल हो गई थीं लेकिन उन्होंने दोबारा ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed