फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मास्टर शेफ सीजन 6' के विजेता बने अबिनास नायक, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख

Mon, 02 Mar 2020 08:46 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 02 Mar 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
masterchef india 6 abinas nayak winner declared
abinas nayak - फोटो : social media

स्टार प्लस पर प्रसारित 'मास्टर शेफ इंडिया' सीजन 6 का फिनाले हो गया। शो के विजेता अबिनास नायक बने। ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ अबिनास को 25 लाख रुपये नकद मिले। इस सीजन को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और विनीत भाटिया जज कर रहे थे।

masterchef india 6 abinas nayak winner declared
masterchef - फोटो : social media

फिनाले की बात करें तो अबिनास नायक के साथ आकांक्षा खत्री, ओनड्रिला बाला और स्मृतिश्री सिंह ने फाइनल तक सफर तय किया। 27 साल के अबिनास उड़ीसा से शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 'मास्टर शेफ इंडिया' में हिस्सा लेने से पहले वो टेक्नोलॉजी एनालिस्ट का काम करते थे। 

masterchef india 6 abinas nayak winner declared
masterchef - फोटो : social media

अबिनास अलग-अलग तरह के व्यंजनों से जजों को प्रभावित करने में कामयाब रहे। अबिनास की खास बात ये थी कि एक कुक के तौर पर उन्होंनेे सामग्री और स्वाद के अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया और दूसरे प्रतियोगियों से आगे बढ़ गए। हालांकि बाकी कंटेस्टेंट ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
masterchef india 6 abinas nayak winner declared
masterchef - फोटो : social media

'मास्टर शेफ इंडिया 6' की शुरुआत सात दिसंबर 2019 को हुआ था। इस बार फिर से सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना जज के तौर पर लौटे। उनके साथ रणवीर बरार की भी एंट्री हुई। शो में कुल 15 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। उन सभी को पीछे छोड़ते हुए अबिनास नायक शो के विजेता बने।

विज्ञापन
masterchef india 6 abinas nayak winner declared
masterchef - फोटो : social media

बता दें कि 'मास्टर शेफ इंडिया' की शुरुआत साल 2010 में अक्षय कुमार ने की थी। अक्षय इसे होस्ट करते नजर आए थे। अबिनास नायक से पहले पंकज भदौरिया, शिप्रा खन्ना, रिपुदमन हांडा, निकिता गांधी और कीर्ति भुतिका इस शो के विजेता रह चुके हैं।

'बागी 3' से पहले यहां देखिए टाइगर श्रॉफ की अब तक की सारी फिल्में, अमर उजाला पर पाइए पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed